
केरल: TTE ने शख्स से मांगा टिकट तो चलती ट्रेन से दिया धक्का, मौत
AajTak
बिना टिकट के यात्रा कर रहे एक प्रवासी मजदूरी ने केरल के त्रिशूर में पटना सुपरफास्ट में टीटीई को चलती ट्रेन से धक्का दे दिया, जिससे टीटीई की मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी को पलक्कड़ से हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.
केरल के त्रिशूर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. मंगलवार को बिना टिकट यात्रा कर रहे एक व्यक्ति ने टीटीई चलती ट्रेन से कथित तौर पर धक्का दे दिया, जिससे टीटीई की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि त्रिशूर में एक यात्री ने टीटीई को ट्रेन से धक्का दे दिया, जिससे उनकी मौत हो गई. ये घटना उस वक्त हुई जब टीटीई विनोद कुमार पटना सुपरफास्ट ट्रेन के कोच नंबर एस11 में टिकट की चेकिंग कर रही थे. तभी एक बिना टिकट यात्रा कर रहे प्रवासी मजदूर ने विनोद को धक्का दे दिया. पुलिस ने बताया कि आरोपी प्रवासी मजदूर है और उसे पलक्कड़ से हिरासत में ले लिया गया है. पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि जब टीटीई ने उससे टिकट मांगा तो आरोपी ने टीटीई को ट्रेन से धक्का दे दिया. जिसे वो चलती ट्रेन से गिर गए. घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.








