
केरल: CPIM विधायक कनाथिल जमीला का निधन, 59 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
AajTak
2021 में विधायक चुने जाने से पहले जमीला ने कोझिकोड जिला पंचायत की अध्यक्ष के रूप में काम किया था. कोझिकोड जिले की कोयिलांडी विधानसभा सीट से विधायक जमीला लंबे समय से कैंसर संबंधी बीमारी से जूझ रही थीं.
केरल में सीपीआई(M) की विधायक कनाथिल जमीला का शनिवार रात निधन हो गया. वह 59 वर्ष की थीं. कोझिकोड जिले की कोयिलांडी विधानसभा सीट से विधायक जमीला लंबे समय से कैंसर संबंधी बीमारी से जूझ रही थीं. उनका कोझिकोड के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था. पार्टी नेताओं के अनुसार, उनका निधन रात करीब 8:45 बजे हुआ.
2021 में विधायक चुने जाने से पहले जमीला ने कोझिकोड जिला पंचायत की अध्यक्ष के रूप में काम किया था. वह लंबे समय से सार्वजनिक सेवा और पार्टी संगठनात्मक कामों से जुड़ी रहीं. कन्नूर जिले के कुट्टियाडी में जन्मीं जमीला, टीके अली और टीके मरियम की पुत्री थीं. उनके परिवार में पति अब्दुल रहमान, एक बेटा और एक बेटी हैं.
राजनीतिक हस्तियों ने जताया शोक
सीपीआई(M) राज्य सचिव एम.वी. गोविंदन और मंत्री पी.ए. मोहम्मद रियास अस्पताल पहुंचे और श्रद्धांजलि दी. उनके पार्थिव शरीर को घर ले जाया जाएगा और अंतिम संस्कार बाद में किया जाएगा.
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने जमीला के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि जमीला एक साधारण परिवार से आती थीं और कम उम्र में ही वाम आंदोलन से जुड़ गई थीं. उन्होंने ग्राम पंचायत, ब्लॉक पंचायत और जिला पंचायत की अध्यक्ष के रूप में उत्कृष्ट प्रशासनिक क्षमता दिखाई. वे जनता से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय रूप से काम करती थीं और अपनी सरलता के कारण लोगों में बेहद लोकप्रिय थीं. उन्होंने राजनीति से ऊपर उठकर रिश्तों को निभाया.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










