
केरल CM का गुजरात दंगों पर FB पोस्ट, MP एहसान जाफरी का जिक्र कर संघ को घेरा
AajTak
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने फेसबुक नोट लिखा. उन्होंने लिखा, गुजरात दंगों को दो दशक बीत चुके हैं. एहसान जाफरी की पत्नी जकिया जाफरी को इस नरसंहार का नेतृत्व करने वालों के खिलाफ कानूनी लड़ाई शुरू किए हुए बीस साल बीत चुके हैं. CM पिनाराई ने लिखा, जकिया को आज तक न्याय नहीं मिला है. एहसान जाफरी की स्मृति धर्मनिरपेक्ष भारत को संघ परिवार की आक्रामक सांप्रदायिकता के खिलाफ जकिया की लड़ाई में एकजुट होने का आह्वान है.
केरल के मुख्यमंत्री ने गुजरात दंगों में मारे गए कांग्रेस के पूर्व सांसद एहसान जाफरी को उनके स्मृति दिवस पर याद किया है. केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने फेसबुक नोट लिखा. उन्होंने लिखा, गुजरात नरसंहार में जान गंवाए हुए दो दशक बीत चुके हैं. एहसान जाफरी की पत्नी जकिया जाफरी को इस नरसंहार का नेतृत्व करने वालों के खिलाफ कानूनी लड़ाई शुरू किए हुए बीस साल बीत चुके हैं. CM पिनाराई ने लिखा, जकिया को आज तक न्याय नहीं मिला है. एहसान जाफरी की स्मृति धर्मनिरपेक्ष भारत को संघ परिवार की आक्रामक सांप्रदायिकता के खिलाफ जकिया की लड़ाई में एकजुट होने का आह्वान है.
पोस्ट के मुताबिक 28 फरवरी 2002 को, जब संघ परिवार के दंगाइयों ने अहमदाबाद में गुलबर्ग सोसाइटी पर हमला किया, तो कॉलोनी के निवासियों ने एहसान जाफरी के घर में शरण ली. भले ही जाफरी ने फोन पर अधिकारियों से संपर्क किया ताकि जान बचाने के लिए उनके घर पहुंचे लोगों को बचाया जा सके, लेकिन अधिकारियों ने कार्रवाई करने से इनकार कर दिया. तब गुलबर्ग सोसाइटी में संघ परिवार द्वारा लगाई गई आग में जाफरी समेत 69 लोगों की जलकर मौत हो गई थी. गुलबर्ग सोसाइटी ने नरसंहार के दौरान गुजरात में अल्पसंख्यक शिकार का प्रतीक देखा.
गृह मंत्री से पूछा था सवाल
इससे कुछ दिनों पहले केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने दक्षिणी राज्य के खिलाफ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर निशाना साधा. उन्होंने कहा था कि गृह मंत्री बताएं कि उन्हें केरल में किस खतरे का आभास हुआ था. सीएम विजयन ने पार्टी के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा शासित राज्यों में अल्पसंख्यकों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है, लेकिन वह वाम शासित केरल में शांति से रहते हैं.
कर्नाटक में अल्पसंख्यकों पर हमले की कही थी बात
जानकारी के मुताबिक केरल के मुख्यमंत्री ने कुछ दिनों पहले ही कहा था कि केरल में सभी को स्थिति पता है. गृहमंत्री को बताना चाहिए कि यहां क्या गलत है... कर्नाटक में अल्पसंख्यकों पर लगातार हमले होते हैं, जबकि केरल में धार्मिक अल्पसंख्यक सुरक्षित हैं. यहां संघ परिवार का प्रचार काम नहीं कर रहा है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










