
केरल हिजाब विवाद... अब स्कूल वापस नहीं जाना चाहती 8वीं की छात्रा, माता-पिता बोले- तनाव में है बेटी
AajTak
केरल के शिक्षा मंत्री वी शिवनकुट्टी ने कहा कि यह हैरान करने वाली बात यह है कि जो टीचर खुद सिर पर स्कार्फ पहनती हैं, उन्होंने एक छात्रा को हिजाब पहनने से रोका. शिवनकुट्टी ने हिजाब पहनने पर कोच्चि के एक चर्च संचालित स्कूल में छात्रा को एंट्री न देने पर यह बात कही.
केरल के पल्लुरुथी स्थित सेंट रीटा पब्लिक स्कूल में चल रहा हिजाब विवाद अब एक नया मोड़ ले चुका है. 8वीं कक्षा की जिस छात्रा को लेकर विवाद शुरू हुआ था, उसके माता-पिता ने 'तनाव' का हवाला देते हुए उसे कहीं और ट्रांसफर करने का फैसला किया है.
छात्रा के पिता ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि हिजाब की घटना के बाद से उनकी बेटी बहुत तनाव में है. उसने साफ कह दिया है कि वह वापस नहीं लौटना चाहती, इसलिए हमने उसकी इच्छा का सम्मान करने का फैसला किया. परिवार ने अन्य स्कूलों से एडमिशन के लिए संपर्क किया है और एक स्कूल उसे दाखिला देने को तैयार हो गया है. उन्होंने दावा किया कि विवाद शुरू होने के बाद से न तो शिक्षकों और न ही प्रबंधन ने उनसे संपर्क किया है.
इस शर्त पर छात्रा का स्वागत करने को तैयार स्कूल इस बीच, सेंट रीटा पब्लिक स्कूल प्रबंधन ने अपने नियमों का पालन करने की शर्त पर छात्रा का स्वागत करने की बात कही है. स्कूल की प्रिंसिपल सिस्टर हेलेना एल्बी ने पत्रकारों से कहा कि अगर हमारी छात्रा स्कूल के नियमों और शर्तों का पालन करते हुए वापस आती है, तो हम उसे शिक्षा प्रदान करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.
उन्होंने कहा कि स्कूल अदालत और सरकार दोनों का सम्मान करता है. उन्होंने सांस्कृतिक सद्भाव, शांति और प्रेम का प्रसार करने की अपील की.
मंत्री शिवनकुट्टी का ननों पर तंज इस पूरे विवाद में केरल के सामान्य शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी ने स्कूल की ननों पर तंज कसा. उन्होंने इस विडंबना की ओर इशारा किया कि "एक सिर पर स्कार्फ (ननों द्वारा) पहनने वाला व्यक्ति एक बच्ची को सिर पर हिजाब न पहनने के लिए कह रहा है."
मंत्री ने कहा कि चूंकि सुप्रीम कोर्ट में कर्नाटक की घटनाओं से संबंधित कई मामले विचाराधीन हैं, इसलिए स्कूल को बिना यूनिफॉर्म बदले उसी रंग की यूनिफॉर्म में सिर पर हिजाब पहनने की अनुमति देकर समस्या का समाधान करना चाहिए था. बता दें कि 10 अक्टूबर को विवाद बढ़ने पर केरल हाई कोर्ट ने स्कूल को पुलिस सुरक्षा प्रदान करने का निर्देश दिया था.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









