
केरल: स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में छात्र के सावरकर की तरह पोशाक पहनकर आने पर विवाद
The Wire
केरल के मलप्पुरम ज़िले के एक सरकारी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में एक छात्र द्वारा कथित तौर पर वीडी सावरकर की वेशभूषा में भाग लेने पर इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विरोध मार्च निकाला और बच्चे को सावरकर की वेशभूषा में तैयार करने वालों के ख़िलाफ़ कार्रवाई की मांग की.
मलप्पुरम: मलप्पुरम जिले के एक सरकारी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में एक छात्र के कथित रूप से वीडी सावरकर की तरह तैयार होकर भाग लेने पर विवाद छिड़ गया.
इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) की युवा शाखा मुस्लिम यूथ लीग और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार (16 अगस्त) को कीझूपरम्बा में सरकारी व्यावसायिक उच्च माध्यमिक विद्यालय की ओर विरोध मार्च निकाला और बच्चे को सावरकर की वेशभूषा में तैयार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.
समाचार चैनलों के कार्यक्रमों में कुछ धुंधली तस्वीरें प्रसारित की गईं, जिसमें छात्र सावरकर समेत अन्य स्वतंत्रता सेनानियों की तरह तैयार हुए दिख रहे हैं.
समारोह में स्वतंत्रता सेनानी की तरह तैयार हुए एक बच्चे की पोशाक पर वीडी सावरकर लिखा था. यह तस्वीर सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद विवाद खड़ा हुआ.

गैस आपूर्ति की कमी को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच केंद्र सरकार ने पीएनजी कनेक्शन वाले घरेलू उपभोक्ताओं को घरेलू एलपीजी सिलेंडर रखने या लेने पर रोक लगा दी है. वहीं, 14 मार्च को एलपीजी बुकिंग में 13 मार्च के मुक़ाबले 10 लाख की गिरावट दर्ज की गई. इसी बीच, गैस की आपूर्ति में बाधा आने के कारण गुजरात में औद्योगिक गैस खपत पर प्रतिबंध लगाए गए हैं, इसके चलते कई कारखानों को उत्पादन घटाने के लिए मजबूर हैं.

कैम्पेन अगेंस्ट स्टेट रिप्रेशन (सीएएसआर) ने आरोप लगाया है कि दिल्ली में दो मज़दूर अधिकार कार्यकर्ताओं, दो विस्थापन-विरोधी कार्यकर्ताओं और छह छात्रों को 'अधिकारियों' ने उठा लिया है और उनका अब तक कोई पता नहीं है. संगठन ने उनके ठिकाने की जानकारी, सुरक्षा की गारंटी और कानूनी सहायता सुनिश्चित करने की मांग की है.

महाराष्ट्र में एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति बाधित होने से पीएम पोषण (मिड-डे मील) योजना प्रभावित होने की आशंका जताई गई है. प्राथमिक शिक्षा निदेशालय ने बीपीसीएल और एचपीसीएल से स्वयं सहायता समूहों और केंद्रीय रसोईघरों के लिए सिलेंडरों की प्राथमिक आपूर्ति सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है, ताकि छात्रों के भोजन पर असर न पड़े.

लोकसभा में सपा सांसद धर्मेंद्र यादव के सवाल के जवाब में केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि मणिकर्णिका घाट एएसआई के तहत संरक्षित स्मारक नहीं है. उन्होंने आगे कहा कि घाट पर चल रहा कार्य घाट की गरिमा को बहाल करने के उद्देश्य से किए जा रहे जीर्णोद्धार और संरक्षण परियोजना का हिस्सा है.

देश में एलपीजी गैस की सप्लाई को लेकर अनिश्चितता के बीच गुरुवार को संसद में जारी बजट सत्र के दूसरे चरण के दौरान ज़ोरदार हंगामा देखने को मिला. कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने सरकार पर इस मुद्दे पर ग़लत जानकारी देने का आरोप लगाया और इस पर संसद के भीतर विस्तृत चर्चा की मांग की. हालांकि, सरकार का कहना है कि देश के पास पर्याप्त भंडार हैं.








