
केरल से दिल्ली तक डरा रहा मंकीपॉक्स... महिलाओं को भी खतरा, जानिए खुद को कैसे बचाएं?
AajTak
Monkeypox in India: देश में मंकीपॉक्स का संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है. विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, इस साल अब तक 80 देशों में 20 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं. भारत में भी मंकीपॉक्स के 9 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से एक मरीज की मौत भी हो चुकी है. राजधानी दिल्ली में लगातार तीन दिन से नए मामले सामने आ रहे हैं.
Monkeypox in India: देश में मंकीपॉक्स का खतरा लगातार बढ़ता ही जा रहा है. अब तक 9 मामले सामने आ चुके हैं. एक मरीज की मौत भी मंकीपॉक्स से हो चुकी है. देश में अब तक मंकीपॉक्स के जितने मामले सामने आए हैं, उनमें से 5 केरल और 4 दिल्ली में आए हैं.
राजधानी दिल्ली में मंकीपॉक्स का संक्रमण अब तेजी से बढ़ता दिख रहा है. लगातार तीन दिन से नए मामले सामने आ रहे हैं. बुधवार को भी दिल्ली में एक महिला इससे संक्रमित मिली है.
न्यूज एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि दिल्ली में जो महिला संक्रमित मिली है, वो नाइजीरिया की रहने वाली है और उसकी उम्र 31 साल है. देश में पहली बार किसी महिला को मंकीपॉक्स होने का मामला सामने आया है.
राजधानी में तीन दिन में तीन विदेशी नागरिक मंकीपॉक्स से संक्रमित मिल चुके हैं. तीनों ही नाइजीरिया के रहने वाले हैं. दिल्ली में 24 जुलाई को मंकीपॉक्स का पहला मामला सामने आया था. राहत की बात ये है कि पहला मरीज ठीक होकर घर जा चुका है.
समझें कैसे बढ़ रहा मंकीपॉक्स?
- 14 जुलाईः केरल में देश का पहला मंकीपॉक्स का मामला सामने आया. पहला मरीज संयुक्त अरब अमीरात से लौटकर आया था.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







