
केरल में बलिजा समेत कई समुदायों को मिला OBC का दर्जा, कैबिनेट ने दी मंजूरी
AajTak
केरल सरकार ने बालिजा, कवराई, गवारा, गवराई, बालिजा नायडू समेत कई जातियों को राज्य की पिछड़ा वर्ग (OBC) सूची में शामिल करने का फैसला लिया है. मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में यह निर्णय लिया गया. इससे संबंधित समुदायों को सरकारी नौकरियों, शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में आरक्षण का लाभ मिलेगा.
केरल सरकार ने बुधवार को बलिजा और इससे जुड़ी कई जातियों को राज्य की अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) सूची में शामिल करने का बड़ा फैसला लिया है. मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की सिफारिश को स्वीकार करते हुए ये फैसला लिया गया है.
कैबिनेट के फैसले के अनुसार, बालिजा, कवराई, गवारा, गवराई, गवराई नायडू, बालिजा नायडू, गजालु बालिजा और वलाई चेट्टी समुदायों को केरल में OBC श्रेणी में शामिल किया जाएगा. मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) की ओर से जारी बयान में ये जानकारी दी गई है.
इन जातियों को मिलेगा लाभ
इसके लिए केरल स्टेट एंड सबऑर्डिनेट सर्विसेज रूल्स 1958 की पार्ट II शेड्यूल लिस्ट III में आइटम नंबर 49 B में संशोधन किया जाएगा. मौजूदा एंट्री 'नायडू' को बदलकर 'नायडू (बालिजा, कवराई, गवारा, गवराई, गवराई नायडू, बालिजा नायडू, गजालु बालिजा या वलाई चेट्टी)' किया जाएगा. संबंधित आदेश जल्द जारी होगा.
दरअसल, केरल राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की सलाह पर ये फैसला लिया गया है. इन समुदायों को OBC सूची में शामिल करने से सरकारी नौकरियों, शिक्षा और अन्य आरक्षण सुविधाओं में उन्हें लाभ मिलेगा. ये कदम सामाजिक न्याय की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
केरल सरकार अक्सर पिछड़े वर्गों की बेहतरी के लिए ऐसे फैसले लेती रही है. इस निर्णय से प्रभावित समुदायों में खुशी की लहर है, जबकि विशेषज्ञ इसे सामाजिक समावेशन की दिशा में सकारात्मक कदम बता रहे हैं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









