
केरल में चार दशक पुरानी परंपरा टूटेगी या कांग्रेस गठबंधन रचेगा इतिहास
AajTak
केरल में हर पांच साल के बाद सत्ता परिवर्तन की परंपरा 1980 से चल आ रही है. ऐसे में सत्ताधारी एलडीएफ इस बार अपनी जीत के साथ केरल की सियासत में चार दशक पुराने रिकार्ड को तोड़ने के लिए बेताब है. वहीं, सत्ता परिवर्तन की परंपरा को दोहराने के लिए कांग्रेस पूरी ताकत झोंक रही है और राहुल गांधी से लेकर प्रियंका गांधी तक चुनावी रण में उतर चुके हैं
केरल विधानसभा चुनाव में लेफ्ट पार्टियों की अगुवाई वाले लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) और कांग्रेस के नेतृत्व वाले युनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) के बीच कांटे का मुकाबला होता नजर आ है. यहां हर पांच साल के बाद सत्ता परिवर्तन की परंपरा 1980 से चल आ रही है. ऐसे में सत्ताधारी एलडीएफ इस बार अपनी जीत के साथ केरल की सियासत में चार दशक पुराने रिकार्ड को तोड़ने के लिए बेताब है. वहीं, सत्ता परिवर्तन की परंपरा को दोहराने के लिए कांग्रेस पूरी ताकत झोंक रही है और राहुल गांधी से लेकर प्रियंका गांधी तक चुनावी रण में उतर चुके हैं. ऐसे में देखना है कि इस बार केरल अपना इतिहास दोहराता है या फिर सियासत की नई इबारत लिखी जाएगी? केरल विधानसभा चुनाव 140 सीटों पर 6 अप्रैल को वोटिंग होनी है. ऐसे में एलडीएफ और यूडीएफ के साथ-साथ बीजेपी ने भी अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. केरल में 1980 के बाद से सत्ता पर काबिज होने के बाद किसी भी राजनीतिक दल या गठबंधन को लगातार दोबारा जीत नहीं मिली है. एक तरह से यहां हर पांच साल बाद सत्ता परिवर्तन हुआ है. सीपीआई (एम) के नेतृत्व वाली एलडीफ और कांग्रेस नेतृत्व वाली यूडीएफ ने अलग-अलग कार्यकालों में राज्य में 3 दशक तक शासन किया है.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











