
केरल में गांजा पीने के लिए माचिस मांगने एक्साइज ऑफिस पहुंचे स्कूली छात्र, पकड़े गए
AajTak
केरल के इडुक्की में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक्साइज अधिकारी उस वक्त हैरान रह गए जब स्कूल छात्रों का एक ग्रुप गलती से उनके ऑफिस में आ गए और गांजे से लिपटी बीड़ी जलाने के लिए माचिस मांगने लगे.
केरल के इडुक्की में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक्साइज अधिकारी उस वक्त हैरान रह गए जब स्कूल छात्रों का एक ग्रुप गलती से उनके ऑफिस में आ गए और गांजे से लिपटी बीड़ी जलाने के लिए माचिस मांगने लगे. यह घटना सोमवार को आदिमाली में हुई जहां त्रिशूर के स्कूल के छात्र टीचर्स के साथ टूर पर पहुंचे थे.
अधिकारियों ने रंगे हाथ पकड़ा
जानकारी के अनुसार, छात्र गलती से एक्साइज ऑफिस में दाखिल हुए थे. उन्होंने अधिकारियों से माचिस मांगी तो एक्साइज अधिकारियों ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया और उनके पास से गांजा, हशीश तेल और प्रतिबंधित पदार्थ भरने के सामान जब्त किए. दो नाबालिग छात्रों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया, जिनके पास ये प्रतिबंधित पदार्थ पाए गए.
यह भी पढ़ें: उत्तर और दक्षिण का बैलेंस, केरल चुनाव में मदद... जानें वायनाड से प्रियंका गांधी को उतारने के कांग्रेस के फैसले के नफा-नुकसान
जानें क्या है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, छात्रों ने एक होटल में खाना खाने के बाद गांजा-बीड़ी पीने के लिए बाहर निकले थे और इसे जलाने के लिए माचिस की मांग कर रहे थे. एक वरिष्ठ एक्साइज अधिकारी ने कहा, "उन्होंने एक्साइज कार्यालय के पिछले हिस्से को देखा और वहां पहुंच गए. जब उन्होंने अधिकारियों को अचानक देखा, तो उन्हें खतरे का आभास हुआ और वे बाहर भाग गए. लेकिन सभी को पकड़ लिया गया. जब हमने जांच की तो प्रतिबंधित पदार्थ बरामद हुए."

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










