
केरल: पूर्व पत्नी पर एसिड अटैक, अस्पताल में घुसकर बरपाया कहर, आरोपी गिरफ्तार
AajTak
केरल के कोझिकोड में एक व्यक्ति ने अपनी पूर्व पत्नी पर अस्पताल में एसिड अटैक कर दिया. 29 वर्षीय पीड़िता प्राभिषा इलाज के लिए आई थी, तभी आरोपी प्रशांत ने हमला किया. महिला के चेहरे और सीने पर गंभीर जलन हुई, उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया. आरोपी ने बाद में पुलिस स्टेशन जाकर सरेंडर कर दिया.
केरल के कोझिकोड जिले के पेराम्बरा में एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां एक व्यक्ति ने अपनी पूर्व पत्नी पर एसिड से हमला कर दिया. आरोपी की पहचान 35 वर्षीय प्रशांत के रूप में हुई है, जो नाडुवन्नूर का रहने वाला है. उसने 29 वर्षीय के प्रभिषा पर उस वक्त हमला किया, जब वह रविवार सुबह चेरुवन्नूर स्थित सरकारी आयुर्वेद अस्पताल में इलाज के लिए आई थी.
पुलिस के मुताबिक, प्रभिषा का तीन साल पहले प्रशांत से तलाक हो गया था और वह अपने माता-पिता के साथ रह रही थी. अस्पताल में इलाज के दौरान अचानक आरोपी वहां पहुंचा और उस पर एसिड फेंक दिया. पीड़िता जैसे-तैसे वहां से भागने की कोशिश करने लगी, लेकिन प्रशांत ने उसका पीछा किया और दोबारा एसिड डाल दिया.
यह भी पढ़ें: कोझिकोड में शख्स ने पहले पत्नी की चाकू घोंपकर की हत्या, फिर सास-ससुर को किया घायल
पीड़िता की हालत गंभीर
अस्पताल सूत्रों ने बताया कि एसिड अटैक में महिला के चेहरे और सीने पर गंभीर जलन आई है. घटना के तुरंत बाद उसे प्राथमिक उपचार दिया गया और फिर कोझिकोड के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है.
आरोपी ने किया आत्मसमर्पण

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










