
केरल: त्रिशूर में बड़ा रेल हादसा होते-होते बचा, चलती ट्रेन पर गिरा पेड़
AajTak
केरल में इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून समय से पहले पहुंच गया है और तेज बारिश के बीच त्रिशूर में बड़ी दुर्घटना टल गई. जामनगर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस ट्रेन के ऊपर रेलवे पुल के पास पेड़ की डालियां गिर गईं. इस घटना में जन हानि नहीं हुई.
केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने समय से पहले दस्तक दे दी है. बारिश की वजह से केरल के त्रिशूर में बड़ा हादसा होते-होते बच गया. त्रिशूर में एक चलती पैसेंजर ट्रेन पर पेड़ की डालियां टूटकर गिर पड़ी. गनीमत रही कि किसी भी तरह का जानमाल का नुकसान नहीं हुआ.
यह घटना चेरुथुरुथी कलामंडलम के पास स्थित रेलवे पुल के नीचे हुई. जामनगर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस पर पेड़ की डालियां टूटकर गिरीं.
जिसके बाद रेलवे के कर्मचारियों ने ट्रेन पर चढ़कर डालियों को हटाया और फिर ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया.
वीडियो आया सामने
घटना का वीडियो भी सामने आया है. जिसमें नजर आ रहा है कि कुछ रेलवे के कर्मचारी सीढ़ी की मदद से ट्रेन के ऊपर चढ़े और पेड़ की डालियों को ऊपर से हटाया.
केरल में मानसून की दस्तक

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










