
केरल गवर्नर के खिलाफ विधानसभा में बिल पास, अब मंजूरी के लिए आरिफ मोहम्मद के पास भेजा जाएगा
AajTak
केरल की पिनराई विजयन सरकार और राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के बढ़ते टकरावों के बीच मंगलवार को प्रदेश की विधानसभा में यूनिवर्सिटी लॉ संशोधन बिल पास कर दिया गया. इसके तहत यूनिवर्सिटी के चांसलर पद से गवर्नर की जगह किसी विषय विशेषज्ञ को बैठाया जा सकेगा.
केरल विधानसभा में मंगलवार को यूनिवर्सिटी लॉ संशोधन बिल पास कर दिया गया है. यह बिल इसलिए अहम है क्योंकि इसके तहत गवर्नर को केरल में यूर्निवर्सिटी चांसलर पद से हटाया जा सकेगा. अब यह बिल मंजूरी के लिए गवर्नर के पास भेजा जाएगा.
विपक्ष ने मांग की कि चांसलर नियुक्त करने के लिए एक समिति गठित की जानी चाहिए, जिसमें मुख्यमंत्री, विपक्ष के नेता और हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश शामिल हों. सरकार ने आंशिक रूप से मांग को स्वीकार कर लिया. कानून मंत्री पी राजीव ने कहा कि समिति में मुख्यमंत्री, विपक्ष के नेता और अध्यक्ष होंगे. विपक्ष ने भी इसे माना.
...तो राष्ट्रपति को भेज दूंगा अध्यादेश: गवर्नर
केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने इस मामले में पिछले महीने बयान दिया था कि इस अध्यादेश को लेकर मैं कुछ नहीं तय करूंगा. अगर राज्य सरकार मुझे निशाना बनाना चाह रही है तो मैं उस अध्यादेश को राष्ट्रपति को भेजूंगा.
दरअसल मीडिया ने उसने सवाल किया था कि क्या राज्यपाल अध्यादेश पर हस्ताक्षर करेंगे? इस पर आरिफ मोहम्मद खान ने कहा था कि इस पर विचार करने के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा. मुझे अभी तक व्यक्तिगत रूप से अध्यादेश प्राप्त नहीं हुआ है. अगर मैं निशाने पर हूं तो मैं इसका निर्णायक नहीं बनना चाहता.
प्रख्यात शिक्षाविद को नियुक्ति किया जाएगा

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










