
'केबीसी 17' में अमिताभ बच्चन ने पूछा 1 करोड़ का सवाल, बताने से चूकी कंटेस्टेंट, क्या था सही जवाब?
AajTak
अमिताभ बच्चन ने 'कौन बनेगा करोड़पति' के नए एपिसोड में एक कंटेस्टेंट को तब मुश्किल में डाला जब उन्होंने उनके सामने 1 करोड़ रुपये का सवाल पूछा जिसका जवाब देने में कंटेस्टेंट चूक गईं.
अमिताभ बच्चन इन दिनों अपने रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. हाल ही में आए एपिसोड में बिग बी ने दिल्ली से आई कंटेस्टेंट कशिश से 1 करोड़ रुपये के लिए ऐसा सवाल पूछ डाला जिसका जवाब वो नहीं दे पाईं. हालांकि उनके गेम और इमोशनल स्टोरी ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा.
क्या था 'केबीसी' का पहला 1 करोड़ रुपये का सवाल?
'केबीसी' के 17वें सीजन में दिल्ली की कशिश हॉट सीट पर आईं जिन्होंने अपनी इमोशनल स्टोरी से सभी को इंप्रेस किया. कशिश सिर्फ 21 साल की हैं. लेकिन उनके सपने काफी बड़े हैं. उन्हें अपने माता-पिता को सेटल करना है. उनके ऊपर चढ़ा कर्ज चुकाना है. जब कशिश ने गेम खेलना शुरू किया, तब उन्होंने अपनी सूझ-बूझ से सभी का दिल जीता. वो लगातार अच्छा परफॉर्म कर रही थीं जिसे देखकर बिग बी भी खुश थे.
कशिश ने जैसे ही 25 लाख रुपये जीते, उन्होंने अपने पिता को बताया कि वो अब अपना सारा कर्ज चुका पाएंगी. कशिश इसी तरह 50 लाख रुपये भी जीत पाईं. मगर 1 करोड़ रुपये के सवाल पर उनकी जीत का विजय रथ रुक गया. अमिताभ बच्चन कशिश से एक ऐसा सवाल पूछ डालते हैं जिसका जवाब वो नहीं दे पाती. उनसे पूछा गया कि विसीगोथ के किस राजा ने शहर से घेराबंदी हटाने के लिए प्राचीन रोम से फिरौती के रूप में काली मिर्च की मांग की थी, जिसका रोम भारत से व्यापार करता था?
क्या था 1 करोड़ रुपये के सवाल का जवाब?
कशिश को इसका जवाब देने के लिए चार ऑपशन्स मिले. जिसमें (a)लूडोविक, (b)एमेरिक, (c)अलारिक और (d)थियोडोरिक जैसे राजाओं का नाम शामिल था. उन्हें इसका जवाब ढूंढने के लिए अपनी आखिरी बची लाइफलाइन 'संकेत सूचक' का इस्तेमाल किया. मगर इसके बावजूद वो इसका जवाब नहीं निकाल पाईं. जब उन्हें सवाल का जवाब नहीं समझ आया, तो उन्होंने अपनी समझदारी दिखाते हुए गेम छोड़ने का फैसला किया.

'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.










