
केदारनाथ में बर्फबारी के बीच मौत की उड़ान, पहाड़ी से टकराकर हेलिकॉप्टर में धमाका, गई 7 की जान
AajTak
केदारनाथ हादसे की तस्वीरें बेहद खौफनाक है. ये हादसा ऐसा था कि हेलिकॉप्टर के परखच्चे उड़ गए. डेड बॉडीज जहां-तहां बिखरे पड़े हुए हैं. घटनास्थल पर कोहरा है और बादल छाए हुए हैं, इसके अलावा बर्फबारी भी हो रही है. रेस्क्यू टीम ने घटना में मृत लोगों के शव को वहां से निकालना शुरू कर दिया है.
केदारनाथ में हेलिकॉप्टर हादसे में 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. इसमें एक पायलट और 6 पैसेंजर शामिल हैं. ये हेलिकॉप्टर केदारनाथ से तीर्थयात्रियों को लेकर गुप्तकाशी की ओर जा रही थी. तभी केदारनाथ धाम से 2 किलोमीटर की दूरी पर गरूड़चट्टी के पास खराब मौसम की वजह से ये हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया.
माना जा रहा है कि हादसा फॉग और पुअर विजिबिलिटी की वजह से हुआ है, पहले हेलिकॉप्टर किसी स्थान पर टकरा गई फिर इसमें ब्लास्ट हो गया. क्रैश बेहद ही खतरनाक था. हेलिकॉप्टर के गिरते ही ईंजन धधक उठा और हेलिकॉप्टर में ब्लास्ट हो गया. इस वजह से हेलिकॉप्टर में बैठे लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. तस्वीरों में जो मलबा दिखा है वो बेहद डरावना है.
गरूड़चट्टी के पास एक पहाड़ीनुमा मैदान में डेड बॉडीज के चिथड़े पड़े हुए दिख रहा है. कहीं शरीर से अलग पड़ा हाथ दिख रहा है तो कहीं दूसरे अंग. हादसे के वक्त घटनास्थल पर घने बादल छाए थे और जबरदस्त कोहरा था वहां ओले भी गिर रहे थे. इस बीच सबसे पहले हेलिकॉप्टर की आग को बुझाया गया है. प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है. बता दें कि हेलिकॉप्टर को केदारनाथ जाने में कई बार दो संकरी घाटियों से होकर गुजरना पड़ता है. इस दौरान अगर कोहरा और बादल हो तो ये सफर जानलेवा बन जाता है.
SDRF ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि 18 अक्टूबर 2022 को केदारनाथ यात्रा मार्ग पर लिंचोली और गरुड़चट्टी के बीच एक हेलिकॉप्टर के क्रैश होने की सूचना SDRF को प्राप्त हुई. इस सूचना पर SDRF रेस्क्यू टीमें केदारनाथ व लिंचोली से तत्काल घटनास्थल पर पहुंची.
SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है. ये हेलीकाप्टर आर्यन कंपनी का था जिसमें 07 लोग सवार थे. कोहरे के कारण दृश्यता कम होने पर हेलिकॉप्टर पहाड़ी से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया.
डीजीसीए सूत्रों ने बताया कि प्राथमिक जानकारी के अनुसार ये बेल 407 VT-RPN हेलिकॉप्टर था. ये हेलिकॉप्टर दिल्ली की कंपनी आर्यन एविएशन का है. इस हेलिकॉप्टर में 1 पायलट समेत 7 लोग सवार थे. इस दुखद हादसे में सभी की मौत हो गई है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










