
केजरीवाल सरकार की इस योजना की तारीफ, जानें दिल्ली के वकील कैसे उठा रहे लाभ?
AajTak
दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार की एक योजना की चर्चा अब बीजेपी शासित राज्य में हो रही है. केजरीवाल सरकार ने पिछले साल ही वकीलों के लिए 'दिल्ली वकील कल्याण योजना' की शुरुआत की है. जिसे 'मुख्यमंत्री वकील कल्याण योजना' के नाम से भी जाना जाता है.
दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार की एक योजना की चर्चा अब बीजेपी शासित राज्य में हो रही है. केजरीवाल सरकार ने पिछले साल ही वकीलों के लिए 'दिल्ली वकील कल्याण योजना' की शुरुआत की है, जिसे 'मुख्यमंत्री वकील कल्याण योजना' के नाम से भी जाना जाता है. अब कर्नाटक हाई कोर्ट ने येदियुरप्पा सरकार से दिल्ली सरकार की इस योजना पर विचार करने को कहा है. (Photo: File) दरअसल केजरीवाल सरकार की 'दिल्ली वकील कल्याण योजना' कर्नाटक हाई कोर्ट को पसंद आई है. इस योजना के तहत वकीलों को मेडिकल और लाइफ इंश्योरेंस की सुविधा मिल रही है. कर्नाटक हाई कोर्ट ने येदियुरप्पा सरकार से पूछा है कि क्या इसी तरह की स्कीम पर किसी बीमा कंपनी के साथ मिलकर राज्य में काम किया जा सकता है. कोर्ट ने कर्नाटक सरकार को जवाब देने के लिए 2 हफ्ते का वक्त दिया है. (Photo: Karnataka High Court) कोर्ट ने कर्नाटक सरकार से कहा कि एलआईसी, राज्य सरकार के अफसरों, चार सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनियों के अफसरों की एक बैठक बुलाई जाए, ताकि यह तस्वीर साफ हो कि दिल्ली की तरह कर्नाटक में भी वकीलों के लिए इस तरह की योजना बनाई जा सकती है या नहीं? (Photo: File)
Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











