
केजरीवाल में दम है तो मेरे बेटे पर दंगा भड़काने के आरोप सिद्ध करके दिखाएं: बग्गा की मां
AajTak
तेजिंदर बग्गा की गिरफ्तारी पर सियासत गरमा गई है. इस मामले में तेजिंदर की मां का भी बयान सामने आया है. उनका कहना है कि तेजिंदर पर लगाए गए आरोप केजरीवाल सिद्ध करके दिखाएं.
तेजिंदर बग्गा की गिरफ्तारी पर उनकी मां कमलजीत कौर बग्गा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चुनौती दी है. तेजिंदर की मां ने कहा कि अगर अरविंद केजरीवाल में दम है तो मेरे लड़के पर लगे आरोप सिद्ध करके दिखाएं. उन्होंने कहा कि केजरीवाल दंगा भड़काने, देश विरोधी आरोप लगाते हैं. अगर दम है तो केजरीवाल ये सभी आरोप साबित करके दिखाएं. कमलजीत कौर बग्गा ने कहा, हमारे वकील सभी नोटिस का जवाब समय पर देते हैं. आगे जो भी प्रक्रिया होगी, हम कानून के दायरे में रहकर करेंगे. वहीं, तेजिंदर के पिता ने कहा कि रोड के ऊपर 15 से 20 पुलिस की गाड़ियां खड़ी थीं. वे सब मिलकर बग्गा को ले गए. उन्होंने कहा, तेजिंदर ने देश विरोधी जैसा कोई काम नहीं किया है. आम आदमी वाले ये काम करते हैं.
ऐसे चला बग्गा की गिरफ्तारी से दिल्ली वापसी का दौर गौरतलब है कि बीजेपी प्रवक्ता तेजिंदर बग्गा को पंजाब पुलिस ने आज सुबह गिरफ्तार किया था और उनको लेकर मोहाली के लिए निकली थी. लेकिन बीच में ही हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पंजाब पुलिस के काफिले को हरियाणा पुलिस ने रोक लिया. पंजाब पुलिस पर दिल्ली में अपहरण की FIR भी दर्ज हो गई. वहीं मोहाली पुलिस ने तेजिंदर के खिलाफ साइबर सेल में मामला दर्ज किया था, इसी मामले में आज उनकी गिरफ्तारी हुई थी. बाद में दिल्ली पुलिस बग्गा को लेकर वापस दिल्ली निकल गई.
पंजाब पुलिस के ADGP शरद चौहान कुरुक्षेत्र के थानेसर पुलिस थाने पहुंचे, जहां पर पंजाब पुलिस के अधिकारियों को अभी भी अंदर रोककर रखा गया था. जनकपुरी थाने के बाहर तेजिंदर बग्गा और उनके पिता की वकील मोनिका अरोड़ा ने कहा कि FIR दर्ज करने के बाद दिल्ली पुलिस द्वारका कोर्ट गई, सर्च वारेंट लिया फिर कुरुक्षेत्र गई. पुलिस बग्गा को कोर्ट के सामने पेश करेगी.
तेजिंदर बग्गा के पिता ने क्या कहा तेजिंदर बग्गा के पिता ने कहा, मेरी शिकायत पर कार्रवाई के लिए मैं दिल्ली पुलिस का शुक्रगुजार हूं. उन्होंने बहुत अच्छा काम किया. मैं केजरीवाल को चुनौती दे रहा हूं. "अभी तक तेजिंदर बग्गा था, अब बग्गा का बाप है" सुबह पुलिस वाले मेरे घर आए, मुझे घूंसा मारा, मेरे बेटे की पिटाई की और उसे हिरासत में ले लिया. मैंने तब दिल्ली पुलिस को फोन किया था. मैंने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है.
कपिल मिश्रा ने ट्वीट कर कहा, मेरी तेजिंदर बग्गा से बात हुई, वे दिल्ली पुलिस के साथ वापस दिल्ली आ रहे हैं. उन्होंने बताया सुबह उनके पिताजी के साथ बहुत दुर्व्यवहार किया व हाथापाई भी की गई. उनका कहना है वो केजरीवाल के ऐसे हथकंडों से डरते नहीं और अब दोगुनी ताकत से केजरीवाल का भंडाफोड़ करेंगे.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







