
केजरीवाल ने उपराज्यपाल से की DPCC चेयरमैन अश्विनी कुमार को पद से हटाने की सिफारिश
AajTak
आज सुप्रीम कोर्ट ने भी SMOG टावर बंद पड़े होने पर सख्त नाराजगी जताई थी, सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार से पूछा कि स्मॉग टावर कब काम करेंगे. साथ ही यह भी कहा कि हम नहीं जानते सरकार कैसे SMOG टावर शुरू करेगी लेकिन इसे तुरंत शुरू होना चाहिए.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल DPCC चेयरमैन अश्विनी कुमार को पद से हटाने की सिफारिश की है. इससे पहले, पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने सीएम अरविंद केजरीवाल से अश्विनी कुमार को पद से हटाने की सिफ़ारिश की थी, उनका आरोप था कि अश्विनी जनहित कार्यों में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं.
अश्विनी कुमार पर आरोप है कि उन्होंने मनमाने ढंग से कैबिनेट के फ़ैसले के ख़िलाफ़ जाकर दिल्ली में प्रदूषण के संबंध में चल रही IIT कानपुर की Real Time Source Apportionment Study को रोक दिया, समय पर पेमेंट नहीं दिया, जिसके चलते दिल्ली में स्मॉग टावर बंद पड़े हैं.
पर्यावरण मंत्री गोपाल राय के मुताबिक दिल्ली सरकार की कैबिनेट ने जो प्रदूषण से लड़ने के लिए रियल टाइम Apportionment स्टडी IIT कानपुर के साथ शुरू करवाई थी, उसको IAS अधिकारी अश्विनी कुमार ने बिना सरकार से सलाह मशविरा किए रुकवा दिया.
यही नहीं पर्यावरण मंत्री ने यह भी आरोप लगाया था कि अश्वनी कुमार ने सुप्रीम कोर्ट और दिल्ली कैबिनेट के निर्णय से शुरू किया गया SMOG टॉवर भी बंद करवाया.
आज सुप्रीम कोर्ट ने भी SMOG टावर बंद पड़े होने पर सख्त नाराजगी जताई थी, सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार से पूछा कि स्मॉग टावर कब काम करेंगे. साथ ही यह भी कहा कि हम नहीं जानते सरकार कैसे SMOG टावर शुरू करेगी लेकिन इसे तुरंत शुरू होना चाहिए. सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण कमेटी के चेयरमैन अश्विनी कुमार को अगली सुनवाई के दौरान खुद पेश होने का निर्देश दिया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











