
'केजरीवाल ने अग्निपरीक्षा देने का फैसला किया', CM के इस्तीफे पर बोले राघव चड्ढा
AajTak
बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि वह दो दिन में सीएम पद से इस्तीफा दे देंगे. इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि दिल्ली में जल्द से जल्द चुनाव कराए जाएं.
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने रविवार को इस्तीफे का ऐलान कर दिया. उनके इस फैसले पर आप सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि केजरीवाल ने अग्निपरीक्षा देने का फैसला किया है. वह जनता के बीच में जाएंगे. उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा कि आप देखिएगा दिल्ली की आम जनता केजरीवाल की ईमानदारी पर मुहर लगाएगी और काम के नाम पर केजरीवाल को फिर चुनेगी. राघव चड्ढा ने कहा कि 2020 में भी केजरीवाल ने काम के नाम पर वोट मांगा था. जनता ने उन्हें चुना था. तब भी केजरीवाल ने कहा था कि अगर आप मेरे काम से खुश हैं तो मुझे वोट दीजिए. वो फिर एक बार जनता के सामने जाएंगे.
केजरीवाल ने किया इस्तीफे का ऐलान
बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि वह दो दिन में सीएम पद से इस्तीफा दे देंगे. इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि दिल्ली में जल्द से जल्द चुनाव कराए जाएं. केजरीवाल ने कहा कि मैं कहना चाहता हूं कि मैं सीएम पद पर नहीं बैठूंगा. मनीष सिसोदिया भी मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे. कोई और नेता सीएम पद पर रहेगा. मैं और सिसोदिया जनता के बीच जाएंगे. केजरीवाल ने कहा कि विधायक दल की बैठक में अगले सीएम पर फैसला होगा.
क्या बोले अरविंद केजरीवाल
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 'आज से दो दिन के बाद मैं इस्तीफा देने जा रहा हूं. मैं तब तक सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठूंगा, तब तक सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठूंगा. जब तक जनता अपना फैसला नहीं सुना देती कि केजरीवाल ईमानदार है, तब तक मैं कुर्सी पर नहीं बैठूंगा.' केजरीवाल ने कहा, 'कुछ लोग बोल रहे हैं, कि सुप्रीम कोर्ट ने कुछ कंडीशन लगाई है, पिछले 10 साल में इन्होंने कंडीशन लगाने में कोई कसर छोड़ी थी. केंद्र सरकार ने कानून बनाकर मेरे काम बंद करने की कोशिश की. इन कंडीशन को भी देख ली है.'
यह भी पढ़ें: 'विधायक दल की बैठक में होगा अगले CM का फैसला', इस्तीफे का ऐलान कर बोले केजरीवाल

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











