
केजरीवाल को बेल या जेल? आज फैसला सुनाएगा कोर्ट, जानें अब तक क्या-क्या हुआ
AajTak
केजरीवाल की याचिका पर पिछले हफ्ते सुनवाई के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था. कोर्ट में बहस के दौरान केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने उनकी गिरफ्तारी को 'स्क्रिप्टेड' बताया था. उन्होंने गिरफ्तारी की टाइमिंग पर भी सवाल उठाए थे.
दिल्ली हाई कोर्ट आबकारी नीति मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर आज फैसला सुनाएगा. जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा मंगलवार 9 अप्रैल को दोपहर 2:30 बजे फैसला सुनाएंगी. इसके अलावा अपने वकीलों से मिलने के लिए अतिरिक्त समय की मांग करने वाली केजरीवाल की याचिका पर भी राउज एवेन्यू कोर्ट आज फैसला सुनाएगा.
पिछले हफ्ते हुई थी सुनवाई
केजरीवाल की याचिका पर पिछले हफ्ते सुनवाई के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था. कोर्ट में बहस के दौरान केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने उनकी गिरफ्तारी को 'स्क्रिप्टेड' बताया था. उन्होंने गिरफ्तारी की टाइमिंग पर भी सवाल उठाए थे.
सिंघवी ने कहा, 'चुनाव के बीच गिरफ्तारी क्यों? चुनाव में हिस्सा लेने से रोका जा रहा है. आम आदमी पार्टी को तोड़ने की कोशिश हो रही है. बहुत पहले के घोटाले का गलत इस्तेमाल नॉन प्लेइंग लेबल फील्ड बनाने के लिए किया जा रहा है. ईडी का पहला समन अक्टूबर में जारी किया गया था. लेकिन गिफ्तारी मार्च में जाकर हुई है.'
ED ने दिया केजरीवाल की दलीलों का जवाब
सिंघवी की दलीलों का जवाब देते हुए ईडी की तरफ से एएसजी एस वी राजू ने कहा, 'मान लीजिए कि कोई राजनीतिक व्यक्ति चुनाव से दो दिन पहले हत्या कर देता है. क्या उसे गिरफ्तार नहीं किया जाएगा? यदि हम प्रॉपर्टी अटैच करेंगे तो ये कहेंगे कि चुनाव है और हमें शामिल नहीं होने दे रहे है और नहीं करेंगे तो ये दलील देंगे कि क्या कुछ मिला. कोई रिकवरी नहीं हुई.'

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









