
केजरीवाल को गिरफ्तार करने की साजिश, ED, CBI के जरिए विपक्ष को खत्म करना चाहती है सरकार: AAP
AajTak
शराब नीति मामले में ED ने अरविंद केजरीवाल को अबतक 9 समन भेजे हैं, वहीं CBI ने आने वाले दिनों में कई हाई प्रोफाइल गिरफ़्तारी करने की बात कही है. इस वजह से आम आदमी पार्टी लगातार आशंका जता रही है कि लोकसभा चुनाव की वजह से उनकी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ़्तारी की साज़िश रची जा रही है.
शराब नीति मामले में ED ने अरविंद केजरीवाल को अबतक 9 समन भेजे हैं, वहीं CBI ने आने वाले दिनों में कई हाई प्रोफाइल गिरफ़्तारी करने की बात कही है. इस वजह से आम आदमी पार्टी लगातार आशंका जता रही है कि लोकसभा चुनाव की वजह से उनकी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ़्तारी की साज़िश रची जा रही है. उन्होंने कहा कि सरकार एजेंसी का इस्तेमाल कर विपक्ष को खत्म करना चाहती है. आम आदमी पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पुतिन रूस में दोबारा जीत गए हैं. हमारे यहां प्रधानमंत्री को 38% वोट मिलते हैं जबकि पुतिन को रूस में 87% वोट मिले हैं. पुतिन अब झंडा उठा कर कह रहे हैं कि यूक्रेन के ऊपर किए गए हमले को जनता ने स्वीकार किया. ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि पुतिन ने सारा विपक्ष खत्म कर दिया. रूस में विपक्ष का मुख्य नेता जेल में बंद था और उसकी मृत्यु भी हो चुकी है.
यह भी पढ़ें: AAP ने जताई केजरीवाल के गिरफ्तार होने की आशंका, बीजेपी बोली- 9 समन, 18 बहाने
आप का आरोप-केजरीवाल को जेल में डालने की तैयारी आगे सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आज रूस की राह पर देश चल रहा है. विपक्ष के जो नेता आज की सत्ता के लिए खतरा बनते जा रहे हैं उन्हें पकड़ कर जेल में डाला जा रहा है. 60-65 करोड़ रुपए इलेक्टोरल बॉन्ड पाने वाली आम आदमी पार्टी का नंबर 2, 3, और नंबर 4 का नेता जेल में है. अब नंबर 1(अरविंद केजरीवाल) के नेता को जेल में डालने की तैयारी है. अगर पूरी लीडरशिप को जेल में डाल देंगे तों प्रधानमंत्री और भाजपा से कौन सवाल पूछेगा? सबको जेल में डालकर चुनाव कराओ, तो पुतिन की तरह भारतीय जनता पार्टी ही जीतेगी.
विपक्ष के सारे नेताओं को जेल में डालने का आरोप सौरभ भारद्वाज ने कहा कि नॉर्थ कोरिया में भी चुनाव होते हैं और किम जोंग चुनाव लड़ाकर जीता हुआ घोषित करते हैं. अपनी जीत को सर्टिफाइ करने के लिए चुनाव का ढकोसला दुनिया के अंदर किया जाता है. आज भारत भी ढकोसले की राह पर चल रहा है, भाजपा के लिए चुनौती बने विपक्ष के सारे नेताओं को जेल में डाला जा रहा है. आज अरविंद केजरीवाल ही भाजपा सरकार से सवाल पूछते हैं और इससे भाजपा में असहजता आती है.
आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पाकिस्तान में हाल में चुनाव हुए, लेकिन विपक्ष के सारे नेता जेल में थे. बांग्लादेश में भी ऐसा ही हुआ है. विपक्ष के नेताओं को जेल में डालकर चुनाव लड़ा जा रहा है और फिर जनता के मेंडेट होने का दावा किया जाता है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







