
केजरीवाल के लिए अब कितना मुश्किल होगा 'आम आदमी' बन कर रह पाना? | Opinion
AajTak
कानून के कोर्ट से जमानत पर जेल से छूटे अरविंद केजरीवाल अब इंसाफ के लिए जनता की अदालत में जाने वाले हैं- और दिल्ली वालों से वो ईमानदारी का सर्टिफिकेट चाहते हैं.
अरविंद केजरीवाल के बारे में धीरे धीरे ऐसी धारणा बनने लगी थी कि वो आम आदमी सिर्फ नाम भर रह गये हैं. भ्रष्टाचार के आरोप में जेल जाना भी उनकी छवि पर धब्बा ही है, तब तक जब तक कि वो अदालत से बेदाग होकर नहीं निकल जाते.
कानूनी लड़ाई में जमानत के रूप में सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत जरूर मिली है, लेकिन आगे भी अदालत के चक्कर काटते रहने होंगे - लेकिन अब वो जनता की अदालत में अपने हिस्से का इंसाफ मांगने जा रहे हैं.
दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद अरविंद केजरीवाल सरकारी आवास तो छोड़ेंगे ही, आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के मुताबिक, बाकी सारी सुविधाओं से भी फिलहाल तौबा करने का इरादा कर लिया है - लेकिन क्या ये सब इतना आसान होगा?
क्या वो फिर से पहले वाले अरविंद केजरीवाल बन पाएंगे? और अगर पहले वाले केजरीवाल बनने की कोशिश भी करें, तो क्या दिल्ली के लोगों की मंजूरी मिल जाएगी?
बीजेपी ने संजय सिंह के दावे को नौटंकी करार दिया है. दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा का कटाक्ष है, अरविंद केजरीवाल को लेकर अब नीली वैगनआर में दिखेंगे, और उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ठेले से सब्जी खरीदते दिखेंगी.
आसान नहीं होता सरकारी सुविधाओं से तौबा कर पाना!

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











