
केजरीवाल के बाद अब उद्धव ठाकरे का नंबर! BJP नेताओं का दावा- महाराष्ट्र में भी हुआ था शराब घोटाला
AajTak
भाजपा नेता उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली सरकार पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते रहे हैं.शुक्रवार को बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने भी लगाते हुए कहा था कि महाराष्ट्र में शराब घोटाला हुआ है और जनवरी 2022 में ठाकरे सरकार ने भी शराब घोटाला किया था.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद अब महाराष्ट्र के बीजेपी नेता दावा कर रहे हैं कि पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे भी जेल जा सकते हैं. बीजेपी विधायक अतुल भातखलकर ने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए कहा, “एक निवर्तमान मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार की वजह से जेल जा सकता है, एक पूर्व मुख्यमंत्री जिसने परसेंटेज (कमीशन) तय किया था वह भी जेल जा सकता है.'
इसी तरह का आरोप शुक्रवार को बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने भी लगाते हुए कहा था कि महाराष्ट्र में शराब घोटाला हुआ है और जनवरी 2022 में ठाकरे सरकार ने भी शराब घोटाला किया था. उन्होंने कहा, 'तत्कालीन सीएम उद्धव ठाकरे ने जनवरी 2022 में एक्साइज वाइन नीति में बदलाव किया. संजय राउत परिवार ने महाराष्ट्र में अशोक गर्ग मैगपाई डीएफएस प्राइवेट लिमिटेड के साथ साझेदारी की थी. हमने महाराष्ट्र के इस वाइन/शराब घोटाले का पर्दाफाश किया था..'
उद्धव पर होगा एक्शन!
इन बयानों से सवाल खड़े हो रहे हैं कि क्या उद्धव ठाकरे को भी ईडी की कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है? भाजपा नेता उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली सरकार पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते रहे हैं. उद्धव के नेतृत्व में भ्रष्टाचार के आरोपी कई नेता एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हो गए हैं. कुछ दिन पहले विधायक रवींद्र वायकर भी उद्धव का साथ छोड़कर शिंदे की पार्टी में शामिल हो गए थे. वैसे भी जांच एजेंसियां कई ऐसे नेताओं का पीछा कर रही हैं जो ठाकरे की पार्टी में. अनिल परब, वैभव नाइक, राजन साल्वी, संजय राउत, किशोरी पेडनेकर समेत सेना यूबीटी के कई नेताओं की जांच हो चुकी है. इन नेताओं से ईडी, इनकम टैक्स की जांच चल रही है.
यह भी पढ़ें: चिराग पासवान के मामले में बीजेपी ने उद्धव ठाकरे और शरद पवार से अलग स्टैंड क्यों लिया?
मुंबई नगर निगम में भी हुआ था करप्शन- बीजेपी

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








