
'केजरीवाल के फोन से AAP की चुनावी रणनीति का पता...', दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी का दावा
AajTak
आतिशी ने दावा किया कि ईडी द्वारा केजरीवाल के मोबाइल फोन की जांच करने का आग्रह किया गया, जबकि ये फोन कुछ महीने ही पुराना है ये फोन शराब नीति बनने और लागू होने के समय नहीं था. उन्होंने कहा कि ये साबित करता है कि ईडी बीजेपी के "राजनीतिक हथियार" के रूप में काम कर रही है.
आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता आतिशी ने आरोप लगाया कि ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय बीजेपी के राजनीतिक हथियार के रूप में काम कर रही है. साथ ही कहा कि ईडी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के फोन से AAP की लोकसभा चुनाव की स्ट्रेटजी की डिटेल्स जानना चाहती है. बता दें कि केजरीवाल 1 अप्रैल तक ईडी कि हिरासत में हैं.
पीटीआई के मुताबिक आतिशी ने दावा किया कि ईडी द्वारा केजरीवाल के मोबाइल फोन की जांच करने का आग्रह किया गया, जबकि ये फोन कुछ महीने ही पुराना है ये फोन शराब नीति बनने और लागू होने के समय नहीं था. उन्होंने कहा कि ये साबित करता है कि ईडी बीजेपी के "राजनीतिक हथियार" के रूप में काम कर रही है.
आतिशी पर पलटवार करते हुए दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने उन पर "धोखाधड़ी" करने का आरोप लगाया और कहा कि केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया "बार-बार फोन क्यों बदलते हैं. हालांकि ईडी की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है.
दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री आतिशी ने कहा कि दरअसल यह बीजेपी है न कि ईडी, जो ये जानना चाहती है कि केजरीवाल के फोन में क्या है. आतिशी ने दावा किया कि शराब नीति 2021-22 में लागू की गई थी और मुख्यमंत्री का वर्तमान फोन सिर्फ कुछ महीने पुराना है. आतिशी ने कहा कि ईडी ने कहा है कि केजरीवाल का उस समय का फोन तो अब उपलब्ध भी नहीं है और अब वह उनके नए फोन का पासवर्ड चाहती है.
आतिशी के मुताबिक ये ऐसा इसलिए कर रहे हैं ताकि उन्हें इसमें आम आदमी पार्टी की लोकसभा की चुनाव रणनीति, अभियान योजनाओं, इंडिया ब्लॉक के नेताओं के साथ बातचीत और मीडिया और सोशल मीडिया रणनीति के बारे में जानकारी मिल जाए.
आतिशी ने कहा कि ईडी के वकील ने अदालत में कहा कि केजरीवाल की कुछ और दिनों की हिरासत की जरूरत है क्योंकि उन्होंने अपने फोन का पासवर्ड नहीं बताया है. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा दिल्ली, पंजाब, गुजरात और असम में लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए आम आदमी पार्टी की रणनीति जानना चाहती है, जहां पार्टी ने कुल 22 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







