
केजरीवाल के झुग्गी वालों के पक्ष में लड़ाई को कांग्रेस ने बताया "घड़ियाली आंसू", पूछे APP सरकार के कार्यकाल पर 10 सवाल
AajTak
आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल जब रविवार को जंतर-मतर पर झुग्गी वालों के पक्ष में रैली को संबोधित कर रहे थे तो तभी कांग्रेस ने उन पर निशाना साधा. दिल्ली कांग्रेस के प्रमुख देवेंद्र यादव ने एक्स पर पोस्ट करते हुए आम आदमी पार्टी से 10 सवाल पूछे.
अरविंद केजरीवाल ने झुग्गियों को तोड़ने को लेकर दिल्ली की बीजेपी सरकार के खिलाफ बड़ा हल्ला बोल किया है. अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में झुग्गियां तोड़ने का आरोप लगाया तो कांग्रेस ने इसे अरविंद केजरीवाल के घड़ियाली आंसू बता दिया है. कांग्रेस और आम आदमी पार्टी अब भी केंद्र में इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं लेकिन राज्य स्तर पर एक दूसरे के खिलाफ लगातार तीखी टिप्पणियां कर रहे हैं.
रविवार को अरविंद केजरीवाल जंतर-मंतर पर गरज रहे थे तो तभी कांग्रेस उन्हें उन्हीं के कार्यकाल में झुग्गियों पर हो रही कार्रवाई पर दस सवाल पूछ डाले. इन सवालों को दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए पूछा.
पूछे 10 सवाल
कांग्रेस ने अपने आरोपों में केजरीवाल पर पाखंड और झुग्गीवासियों की रक्षा करने में विफलता की बात कही है. ये सवाल केजरीवाल के जंतर मंतर पर धरने के संदर्भ में उठाए गए, जिसे कांग्रेस ने "मगरमच्छ के आंसू" करार दिया. इन सवालों में मुख्य ऐसे हैं-
यह भी पढ़ें: 'जहां झुग्गी, वहां मकान का मतलब था... जहां झुग्गी, वहां मैदान', BJP पर केजरीवाल का निशाना, जंतर-मंतर पर AAP का प्रदर्शन
1. झुग्गी हटाओ योजना की मंजूरी: क्या यह सच नहीं कि 8 मई, 2021 को अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री के रूप में "झुग्गी हटाओ" योजना को मंजूरी दी थी? अब वह झुग्गीवासियों के साथ खड़े होने का नाटक क्यों कर रहे हैं?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








