
केजरीवाल की राजनीति 11 साल में ही भ्रष्टाचार के चक्रव्यूह में क्यों फंस गयी
AajTak
अरविंद केजरीवाल को जो भी हासिल हुआ है, कोई मामूली उपलब्धि नहीं है. अपने राजनीतिक सफर के ऐसे मोड़ पर वो पहुंच चुके हैं, जो चक्रव्यूह जैसा है - कानूनी पचड़ों में बुरी तरह फंसे केजरीवाल की आखिरी उम्मीद सिर-आंखों पर बिठाने वाली जनता ही है, लेकिन तभी तक जब तक लोग भी उनकी राजनीति से नाउम्मीद नहीं हो जाते.
एक्टिविज्म और आंदोलन को छोड़ कर देखें तो अरविंद केजरीवाल को मुख्यधारा की राजनीति में 11 साल हो चुके हैं. अपने छोटे से सफर में वो राजनीति के मीठे-कड़वे तमाम स्वाद चख चुके हैं. भ्रष्टाचार के आरोप में सलाखों के पीछे पहुंच चुके साथियों के बाद अब उनको भी प्रवर्तन निदेशालय का नोटिस मिल चुका है - और वो खुद के जेल जाने की भी कई बार आशंका जता चुके हैं.
जनलोकपाल की मांग के साथ आंदोलन के रास्ते राजनीति में आये अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचार के चक्रव्यूह में बुरी तरह फंस चुके हैं. राजनीति में आने से पहले और बाद में भी अरविंद केजरीवाल अपने राजनीतिक विरोधियों को देखते देखते चोर, लुटेरे, बलात्कारी और भ्रष्ट बता दिया करते थे, लेकिन अब वो खुद भी बुरी तरह फंसे हुए हैं. जिस मुंह से वो दूसरों पर आरोप लगा कर भ्रष्ट होने का दावा करते रहे, आज उसी मुंह से खुद को और अपने साथियों के बेकसूर और कट्टर इमानदार होने का दावा कर रहे हैं.
अरविंद केजरीवाल के कहने पर मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन और संजय सिंह को भी लोग बेकसूर और कट्टर इमानदार आसानी से मान लेते, बशर्ते दूसरे नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के बाद अरविंद केजरीवाल अपनी बातों पर टिके होते. अदालतों में मुकदमा लड़ रहे होते - लेकिन कोई माने भी तो कैसे?
जो भी नेता अरविंद केजरीवाल के मीडिया के सामने आकर कुछ कागज दिखा कर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने पर कोर्ट चले गये, अरविंद केजरीवाल ने माफी मांग ली और बचने के लिए समझौता कर लिया - मतलब तो यही हुआ कि अरविंद केजरीवाल राजनीतिक विरोध के चलते यूं ही नेताओं पर भ्रष्टचार के आरोप लगाते रहे. मतलब तो यही हुआ कि अरविंद केजरीवाल के आरोपों में कोई सच्चाई नहीं थी. वे आरोप बस झूठ का पुलिंदा थे. अरविंद केजरीवाल ने अपनी राजनीति चमकाने के लिए नेताओं को भ्रष्ट बता दिया.
अब अरविंद केजरीवाल का वही दांव उलटा पड़ रहा है. शराब घोटाले के बाद अब दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने ने एलजी वीके सक्सेना के साथ साथ सीबीआई को पत्र लिख कर दिल्ली जल बोर्ड में हुई गड़बड़ियों की जांच की मांग की है. बीजेपी नेता दिल्ली जल बोर्ड में 500 करोड़ रुपये का घोटाला होने का दावा कर रहे हैं.
नये इल्जाम पर सफाई में आम आदमी पार्टी का कहना है कि दिल्ली सरकार पहले ही इसकी शिकायत कर चुकी है, और केंद्र सरकार एक्शन नहीं ले रही है. AAP का कहना है कि अगर कुछ गलत हुआ है, तो अफसरों ने किया है, मंत्रालय का कोई लेनादेना नहीं है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







