
केजरीवाल की फिर सुप्रीम कोर्ट में याचिका, दिल्ली HC के फैसले को दी चुनौती, अब CBI केस में मांगी बेल
AajTak
दिल्ली के अरविंद केजरीवाल हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हैं. उन्होंने CBI द्वारा अरेस्ट और बेल को लेकर अपील की है. केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से ED केस में अंतरिम जमानत मिल चुकी है.
दिल्ली एक्साइज पॉलिसी केस में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. इस बार उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी है, जिसमें HC ने सीबीआई द्वारा उनकी गिरफ्तारी को रद्द करने से इनकार कर दिया था. केजरीवाल ने SC से जमानत दिए जाने की मांग की है.
केजरीवाल को ईडी मामले में सुप्रीम कोर्ट से पहले ही अंतरिम जमानत मिल चुकी है. वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी और विक्रम चौधरी ने मामले को तत्काल सूचीबद्ध करने का अनुरोध किया है. सिंघवी का कहना था कि इसे कल के लिए सूचीबद्ध किया जाना चाहिए. इस पर सीजेआई ने कहा कि मुझे एक ईमेल भेजें. निश्चित तौर पर इस पर गौर करेंगे.
राउज एवेन्यू कोर्ट ने 20 अगस्त तक बढ़ाई केजरीवाल की कस्टडी
बताते चलें कि दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े सीबीआई के मामले में केजरीवाल की न्यायिक हिरासत राउज एवेन्यू कोर्ट ने 20 अगस्त तक बढ़ा दी है. 5 अगस्त को दिल्ली हाई कोर्ट ने केजरीवाल की गिरफ्तारी को वैध ठहराया था और कहा था कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के कार्य में किसी तरह की दुर्भावना देखने को नहीं मिली है. हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी को बरकरार रखते हुए केजरीवाल को नियमित जमानत के लिए पहले निचली अदालत में जाने को कहा था. CBI ने तर्क दिया था कि AAP संयोजक गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं. केजरीवाल को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया गया था.
ईडी ने अंतरिम जमानत का किया है विरोध
मामले से जुड़े एक वकील ने सोमवार को बताया कि मुख्यमंत्री ने अब सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर की है. वहीं, ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में केजरीवाल को जमानत दिए जाने का विरोध किया है. 7 अगस्त को ईडी की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई हुई. अब इस मामले में 5 सितंबर को सुनवाई होनी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









