
केजरीवाल की नई दिल्ली सीट को क्या बीजेपी और कांग्रेस 'नंदीग्राम' बना पाएंगी? | Opinion
AajTak
नई दिल्ली सीट पर अरविंद केजरीवाल का मुकाबला संदीप दीक्षित और प्रवेश वर्मा से होने जा रहा है, जो दिल्ली के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों के बेटे हैं - जिनके मुकाबले आम आदमी पार्टी अरविंद केजरीवाल को दिल्ली का बेटा के रूप में प्रोजेक्ट करने की तैयारी कर रही है.
अरविंद केजरीवाल को आम आदमी पार्टी ने नई दिल्ली विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है. आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों की आखिरी सूची आ जाने के बाद साफ हो गया है कि अरविंद केजरीवाल की न तो मनीष सिसोदिया की तरह सीट बदली जा रही है, न ही उनके एक से ज्यादा सीटों से लड़ने की कोई संभावना बच रही है.
नई दिल्ली से तीन बार विधानसभा चुनाव जीत चुके अरविंद केजरीवाल के लिए इस बार मुकाबला काफी मुश्किल लग रहा है. क्योंकि, इस बार अरविंद केजरीवाल को अलग तरह की चुनौती मिल रही है.
अभी तक तो कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित से ही मुकाबला था, अब बीजेपी के टिकट पर प्रवेश वर्मा का भी नई दिल्ली विधानसभा सीट से ही चुनाव लड़ना पक्का माना जा रहा है.
संदीप दीक्षित और प्रवेश वर्मा में दो कॉमन बातें हैं. एक, दोनो ही दिल्ली से लोकसभा सांसद रह चुके हैं, और दो, दोनो ही दिल्ली के पूर्व 'मुख्यमंत्रियों के बेटे' हैं - और अब आम आदमी पार्टी नई दिल्ली सीट के लिए खास कैंपेन की तैयारी कर रही है, जिसमें अरविंद केजरीवाल को 'दिल्ली का बेटा' के तौर पर प्रोजेक्ट किये जाने की कोशिश बताई जा रही है.
केजरीवाल के लिए 'खेला' करना आसान नहीं है
नई दिल्ली सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित की बात करें, तो अपनी मां शीला दीक्षित की हार का बदला लेने का बेहतरीन मौका है. 2013 में अरविंद केजरीवाल ने पहले ही चुनाव में शीला दीक्षित को शिकस्त दे डाली थी - और पहली बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बन गये थे, विडंबना ये थी कि वो कांग्रेस के सपोर्ट से ही सीएम बने थे.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








