
केजरीवाल की जेल में गिरती सेहत को लेकर इंडिया ब्लॉक 30 जुलाई को करेगा रैली: AAP
AajTak
पार्टी ने सीएम की मेडिकल रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि 3 जून से 7 जुलाई के बीच केजरीवाल का शुगर लेवल 26 बार गिरा था. आम आदमी पार्टी ने कहा, 'केजरीवाल की गिरती सेहत का मुद्दा उठाने के लिए इंडिया ब्लॉक 30 जुलाई को जंतर-मंतर पर बड़ी रैली करेगा.'
इंडिया ब्लॉक 30 जुलाई को जंतर-मंतर पर रैली करेगा, जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तिहाड़ जेल में गिरती सेहत का मुद्दा उठाया जाएगा. आम आदमी पार्टी भाजपा पर जेल में केजरीवाल की 'हत्या की साजिश' रचने का आरोप लगा रही है. पार्टी ने सीएम की मेडिकल रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि 3 जून से 7 जुलाई के बीच केजरीवाल का शुगर लेवल 26 बार गिरा था. इंडिया ब्लॉक केंद्र सरकार और उपराज्यपाल वी के सक्सेना पर केजरीवाल की जिंदगी से खिलवाड़ करने का आरोप लगा रही है.
आम आदमी पार्टी ने कहा, 'केजरीवाल की गिरती सेहत का मुद्दा उठाने के लिए इंडिया ब्लॉक 30 जुलाई को जंतर-मंतर पर बड़ी रैली करेगा.' केजरीवाल को 21 मार्च को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कथित शराब नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था. दिल्ली के सीएम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है. हालांकि, वे फिलहाल सीबीआई के एक मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं.
CBI मामले में 8 अगस्त तक बढ़ी न्यायिक हिरासत दिल्ली शराब नीति से जुड़े CBI वाले मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 8 अगस्त तक बढ़ा दी है. उन्हें तिहाड़ जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया. वहीं, दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने ईडी के मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, आप नेता मनीष सिसोदिया और BRS लीडर के कविता की न्यायिक हिरासत 31 जुलाई तक बढ़ा दी है. उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया. राउज एवेन्यू कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 31 जुलाई को तय की है.
गौरतलब है कि दिल्ली में 17 नवंबर 2021 को नई एक्साइज पॉलिसी लागू हुई थी. जिसके बाद शराब बिक्री के नियम बदल गए. दिल्ली में नई एक्साइज पॉलिसी के तहत शराब स्टोर्स को अधिकार था कि ग्राहकों को लुभाने के लिए वे गिफ्ट और डिस्काउंट्स दे सकते हैं. जबकि इससे पहले की आबकारी नीति के तहत शराब के दाम सरकार तय करती थी, जिस कारण दुकानदार इसमें कोई बदलाव नहीं कर सकते थे और एक बोतल के साथ दूसरी फ्री जैसी कोई स्कीम नहीं थी.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









