
केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में होली नहीं मनाएगी AAP, 26 मार्च को करेंगे PM आवास का घेराव: गोपाल राय
AajTak
आम आदमी पार्टी ने ऐलान किया है कि वो मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में इस बार होली नहीं बनाएगी. पार्टी नेता गोपाल राय ने कहा कि 26 मार्च को आम आदमी पार्टी प्रधानमंत्री के आवास का घेराव करेगी. इसके अलावा देश में अन्य जगहों पर भी प्रदर्शन किए जाएंगे.
अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी देशभर में प्रदर्शन कर रही है. गुरुवार को पार्टी नेताओं- कार्यकर्ताओं ने देश के कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इस बीच AAP ने बड़ा ऐलान किया है. पार्टी नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने कहा कि 26 मार्च को आम आदमी पार्टी प्रधानमंत्री के आवास का घेराव करेगी.
उन्होंने कहा, 'इस साल होली का कार्यक्रम नहीं होगा. 25 मार्च को हम लोगों के पास जाएंगे और उन्हें बताएंगे कि देश में क्या हो रहा है. 23 मार्च को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान AAP के नेता, कार्यकर्ता, मंत्री और 'तानाशाही के खिलाफ़ शहीदी पार्क में संकल्प लेंगे और 24 मार्च को पूरी दिल्ली में सुबह 11 बजे आम आदमी पार्टी PM का पुतला जलाएगी.
यह भी पढ़ें: '3 बार चुने हुए मुख्यमंत्री को मोदीजी ने सत्ता के अहंकार में गिरफ़्तार करवाया', केजरीवाल की गिरफ्तारी पर बोलीं पत्नी सुनीता
दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'पूरे देश में लोग इस गिरफ्तारी के खिलाफ सड़क पर उतरे हैं... कल हमारे मंत्री, पार्षद, पदाधिकारी, INDIA ब्लॉक के नेता सभी लोग कल 10 बजे शहीदी पार्क पहुंचकर इस तानाशाही के खिलाफ देश को बचाने का संकल्प लेंगे... 25 मार्च को इस गिरफ्तारी के विरोध में हम होली कार्यक्रम स्थगित कर रहे हैं... 26 मार्च को हम प्रधानमंत्री आवास का घेराव करेंगे.'
इस मामले में हुई गिरफ्तारी
बता दें कि दिल्ली की नई शराब नीति नवंबर 2021 में लागू हो गई थी. लेकिन शुरू से ही ये नीति विवादों में रही. बाद में दिल्ली के तत्कालीन मुख्य सचिव ने एलजी वीके सक्सेना को रिपोर्ट सौंपी, जिसमें शराब नीति में गड़बड़ी का आरोप लगाया गया. इस मामले में सीबीआई ने केस दर्ज किया. मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के लिए ईडी ने भी केस दर्ज कर लिया. इस मामले में गिरफ्तार होने वाले केजरीवाल चौथे बड़े नेता हैं.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











