
केजरीवाल आज राजकोट पहुंचेंगे, किसान सम्मेलन को करेंगे संबोधित, कपास आयात के मुद्दे पर सरकार को घेरने का प्लान
AajTak
AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल शनिवार शाम गुजरात के राजकोट पहुंचेंगे, जहां वह रविवार को सुरेंद्रनगर में कपास किसानों के एक सम्मेलन को संबोधित करेंगे. केजरीवाल केंद्र सरकार के उस फैसले का विरोध करेंगे, जिसमें अमेरिका से आयातित कपास पर ड्यूटी हटा दी गई है, जिससे भारतीय किसानों को भारी नुकसान हो रहा है.
आम आदमी पार्टी (AAP) प्रमुख और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज शाम एक दिवसीय दौरे पर गुजरात के राजकोट पहुंचेंगे. इस दौरान वह रविवार को सुरेंद्रनगर के चोटीला में दोपहर एक बजे कपास के मुद्दे पर किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे, जहां वह कपास आयात पर ड्यूटी हटाने के केंद्र सरकार के फैसले का विरोध करेंगे.
केजरीवाल ने इस मुद्दे पर पहले भी अपनी चिंता जाहिर की थी. 28 अगस्त को दिल्ली में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने केंद्र सरकार पर गुजरात, महाराष्ट्र और पंजाब के कपास किसानों के हितों के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया था.
पहले भी उठाए थे सवाल
उन्होंने कहा था कि केंद्र सरकार ने 19 अगस्त से 30 सितंबर तक 40 दिनों के लिए अमेरिका से आयात होने वाली कपास पर ड्यूटी हटा दी है. इस फैसले के कारण अमेरिकी कपास भारतीय कपास की तुलना में 15 से 20 रुपये प्रति किलो सस्ती हो जाएगी, जिससे भारतीय किसानों को भारी नुकसान होगा. केजरीवाल ने सवाल उठाया था, इस स्थिति में भारतीय किसान अपनी कपास कहां बेचेंगे?'
गुजरात लंबे वक्त से कपास उत्पादन में सबसे आगे है. यहां के लाखों किसान अपनी आजीविका के लिए कपास की खेती पर निर्भर हैं. केंद्र सरकार के इस फैसले से स्थानीय किसानों को बाजार में प्रतिस्पर्धा करने में कठिनाई हो रही है. केजरीवाल का ये किसान सम्मेलन गुजरात के कपास किसानों को एकजुट करने और उनकी समस्याओं को बड़े स्तर पर उठाने की कोशिश है.
पांचवां गुजरात दौरा

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








