
केक, पापड़ और नॉनवेज... बर्थडे पर 5 साल के बच्चे की मौत का आखिर क्या है सच? पुलिस ने बताया
AajTak
बेंगलुरु में केक खाने से 5 साल के बच्चे की मौत के मामले नया मोड सामने आया है. पुलिस ने बताया है कि पूरी फैमिली ने चार दिन पहले बनाए गए नॉनवेज फूड को खाया था. उसके अगले दिन सभी ने फंगस लगे हुए पापड़ खाए थे, जिसकी वजह से वो फूड प्वॉइजनिंग के शिकार हो गए. हालांकि अभी फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट नहीं आई है.
बेंगलुरु के भुवनेश्वरी नगर इलाके में बर्थडे पर केक खाने से 5 साल के जिस बच्चे की मौत हुई थी, उसमें नया मोड़ सामने आया है. पुलिस ने बताया है कि बच्चे और उसके माता-पिता ने केक खाने के बाद फ्रिज में रखा नॉनवेज फूड और पुराने फंगस लगे पापड़ को कैचअप के साथ खाया था. इसी वजह से ये लोग फूड प्वॉइजनिंग का शिकार बने. हालांकि अभी केक के सैंपल की फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट नहीं आई है. बच्चे के माता-पिता की हालत भी गंभीर है, उन्हें भी आईसीयू में रखा गया है.
पुलिस इंस्पेक्टर रवि प्रकाश ने बताया कि बच्ची की मौत कैसे हुई, इस मामले की जांच की जा रही है. उन्होंने आगे कहा कि परिवार ने दो अक्टूबर को अमावस्या के दिन बनाए गए नॉनवेज फूड को 6 अक्टूबर को खाया था. इसके अलावा उन्होंने फंगस लगे हुए कुछ पुराने पापड़ भी खाए थे. जिस बच्चे की मौत हुई है, उसने पापड़ को कैचअप के साथ खाया था.
केक तो और भी लोगों ने खाया था: पुलिस
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, अधिकारी ने ये भी कहा कि जिस केक को खाने से बच्चे की मौत कही जा रही है. उस बच्चे के पिता ने बताया है कि इस केक को और भी कई लोगों ने खाया, लेकिन उन्हें किसी तरह की कोई समस्या नहीं हुई. इस मामले में केपी अग्रहारा पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में बच्चे का मामला दर्ज कर लिया है और बासे भोजन, पुराने पापड़ के साथ केक का सैंपल टेस्टिंग के लिए भेज दिया है. जिसकी रिपोर्ट अभी नहीं आई है.
डिलीवरी ब्वॉय का काम करता है बलराज
जानकारी के मुताबिक, बलराज एक डिलीवरी बॉय के तौर पर काम करता है. बीते रविवार की रात एक कस्टमर ने अपना ऑर्डर कैंसिल कर दिया, जिसके बाद बलराज उस केक को अपने घर ले आया क्योंकि उसके 5 साल के बेटे का जन्मदिन था. उसी केक को काटकर बलराज और उसकी पत्नी नागलक्ष्मी ने बर्थडे सेलिब्रेट किया, लेकिन सुबह तीनों की तबीयत बिगड़ गई. पड़ोस में रहने वाले लोगों ने उन तीनों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी, जबकि माता-पिता आईसीयू में एडमिट हैं. माना जा रहा है कि ये घटना फूड प्वॉइजनिंग का नतीजा है.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











