
केंद्र से दिल्ली को कुल मांग की 59% ऑक्सीजन ही मिली, कोर्ट की फटकार के अगले ही दिन कम हुई सप्लाई: AAP
AajTak
AAP नेता राघव चड्ढा ने आगे कहा कि हाईकोर्ट-सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद 5 मई को केंद्र सरकार ने 730 मीट्रिक टन ऑक्सीजन दी, लेकिन अगले ही दिन 153 मीट्रिक टन ऑक्सीजन कम दी. केंद्र सरकार से मांग है कि 5 मई की तरह रोजाना 730 टन से अधिक ऑक्सीजन उपलब्ध कराएं, ऑक्सीजन में गिरावट का असर दिल्ली के अस्पतालों पर पड़ सकता है.
दिल्ली में कोरोना संकट के बीच ऑक्सीजन की कमी का मामला हाईकोर्ट तक गया. केंद्र और दिल्ली सरकार के बीच जमकर बहस हुई. कोर्ट ने दोनों सरकारों को फटकार लगाई, जिसके बाद अब दिल्ली में ऑक्सीजन की सप्लाई बढ़ाई गई है. इस बीच आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रवक्ता और विधायक राघव चड्ढा ने कहा कि राजधानी में ऑक्सीजन रिजर्व बनाए जा रहे हैं, इनसे आपातकालीन हालात में अस्पतालों को ऑक्सीजन आपूर्ति की जाएगी. राघव चड्ढा ने कहा कि जब किसी अस्पताल तक ऑक्सीजन की आपूर्ति नहीं पहुंच पाएगी तो दिल्ली सरकार रिजर्व स्टॉक से ऑक्सीजन पहुंचाएगी, दिल्ली में कई जगहों पर ऑक्सीजन रिस्पांस पॉइंट बनाए जाएंगे. उन्होंने कहा कि दिल्ली को ऑक्सीजन की कुल जरूरत 976 मीट्रिक टन की है, जबकि 6 मई को सिर्फ 577 मीट्रिक टन ऑक्सीजन ही मिली है, केंद्र सरकार से दिल्ली को कुल मांग की 59 फीसदी ऑक्सीजन ही मिली है.
मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









