
केंद्र ने लेह हिंसा की न्यायिक जांच के दिए आदेश, पूर्व SC जज की अध्यक्षता में बनाया 3 सदस्यीय पैनल
AajTak
केंद्र सरकार ने लेह में 24 सितंबर को हुई हिंसा की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं. पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज जस्टिस बीएस चौहान जांच का नेतृत्व करेंगे. रिटायर्ड जज मोहन सिंह परिहार और आईएएस तुषार आनंद जांच में जस्टिस चौहान की सहायता करेंगे.
लद्दाख के लेह में 24 सितंबर को हुई हिंसा की घटना में चार लोगों की मौत के मामले में केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं. पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज जस्टिस बीएस चौहान को जांच का नेतृत्व सौंपा गया है. वह हिंसा के कारणों, पुलिस कार्रवाई और मौतों की परिस्थितियों की निष्पक्ष जांच करेंगे. रिटायर्ड डिस्ट्रिक्ट जज मोहन सिंह परिहार और आईएएस अधिकारी तुषार आनंद इस जांच में जस्टिस चौहान की सहायता करेंगे.
लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा देने और संविधान की छठी अनुसूची के तहत संवैधानिक सुरक्षा की मांग को लेकर क्लाइमेट एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक, लेह एपेक्स बॉडी (LAB) और कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस (KDA) के नेतृत्व में चल रहा विरोध प्रदर्शन 24 सितंबर को तब हिंसक हो गया था, जब प्रदर्शनकारियों ने बीजेपी कार्यालय में आग लगा दी थी. सीआरपीएफ ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया और फायरिंग की. इसमें चार लोगों- जिग्मेट दोरजे, रिनचेन दादुल, स्टांजिन नामग्याल और त्सेवांग थारचिन की गोली लगने से मौत हो गई थी और लगभग 90 लोग घायल हुए थे.
यह भी पढ़ें: लेह में 22 दिन बाद हटाए गए सभी प्रतिबंध, लद्दाख हिंसा के आरोपी 6 नेताओं को भी मिली जमानत
केंद्र सरकार ने प्रदर्शनकारियों को हिंसा के लिए उकसाने के आरोप में सोनम वांगचुक को गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत गिरफ्तार किया था. उन्हें जोधपुर सेंट्रल जेल में भेज दिया था. स्थानीय लोगों ने सीआरपीएफ पर बिना किसी पूर्व सूचना के अत्यधिक बल प्रयोग करने का आरोप लगाया था और कार्रवाई की निंदा की थी. लेह डिप्टी कमिश्नर द्वारा शुरू की गई मजिस्ट्रियल जांच को एबीएल और केडीए ने खारिज कर दिया था और न्यायिक जांच की मांग की थी.
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस मांग को स्वीकार करते हुए कहा कि सरकार एबीएल और केडीए के साथ संवाद के लिए हमेशा तैयार है और हाई पावर्ड कमिटी के माध्यम से उनके सभी प्रमुख मुद्दों पर चर्चा जारी रहेगी. केंद्र सरकार का यह कदम लद्दाख के लोगों में स्थानीय प्रशासन के खिलाफ भरे गुस्से को शांत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है. लेह में कर्फ्यू हट चुका है, बाजार और स्कूल खुल गए हैं, लेकिन इंटरनेट सेवाएं अब भी सीमित रूप से चालू हैं. न्यायिक जांच में स्थानीय जनता से भी साक्ष्य मांगे जाएंगे.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









