
केंद्र के साथ किसानों की अहम बैठक आज, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, अर्जुन मुंडा और नित्यानंद राय करेंगे बातचीत
AajTak
किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने शनिवार को कहा था कि केंद्र ने उनकी मांगों पर चर्चा के लिए 12 फरवरी को आमंत्रित किया है. तीन केंद्रीय मंत्री- पीयूष गोयल, अर्जुन मुंडा और नित्यानंद राय संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत करने के लिए सोमवार को चंडीगढ़ पहुंचेंगे.
किसान नेता दिल्ली कूच के लिए तैयार हैं. 13 फरवरी को किसानों का 'दिल्ली कूच' प्रस्तावित है. इसे लेकर जहां एक तरफ राज्य सरकारें सुरक्षा के मद्देनजर तैयारियों में जुटी हैं तो वहीं किसानों ने भी अपनी ओर से तैयारी कर रखी है. किसानों का दिल्ली कूच, 12 फरवरी यानी आज सोमवार को होने वाली अहम बैठक पर भी आधारित है. किसानों के दिल्ली मार्च को देखते हुए यह तय हुआ था कि 12 फरवरी को चंडीगढ़ में किसानों के साथ अहम बैठक की जाएगी. ये बैठक तीन केंद्रीय मंत्रियों के साथ की जाएगी.
आज किसानों के साथ अहम बैठक इस बाबत, किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने शनिवार को कहा था कि केंद्र ने उनकी मांगों पर चर्चा के लिए 12 फरवरी को आमंत्रित किया है. तीन केंद्रीय मंत्री- पीयूष गोयल, अर्जुन मुंडा और नित्यानंद राय संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत करने के लिए सोमवार को चंडीगढ़ पहुंचेंगे. केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पीयूष गोयल और नित्यानंद राय सोमवार को चंडीगढ़ में किसान यूनियन से मुलाकात करेंगे. इस दौरान 12 फरवरी तो शाम 5 बजे सेक्टर 26 में किसानों के साथ अहम बैठक की जाएगी. यह बैठक किसानों के ‘दिल्ली चलो’ मार्च से एक दिन पहले यहां सेक्टर 26 में महात्मा गांधी राज्य लोक प्रशासन संस्थान में होगी. तीनों केंद्रीय मंत्रियों के साथ पहली बैठक आठ फरवरी को हुई थी.
हरियाणा सरकार ने की है ये तैयारियां बता दें कि, हरियाणा सरकार ने 15 जिलों में सीआरपीसी की धारा 144 लागू की है. चंडीगढ़ प्रशासन ने भी प्रस्तावित मार्च के मद्देनजर शहर में 60 दिनों की अवधि के लिए धारा 144 लागू कर दी है.अंबाला के पास शंभू सीमा पर, अधिकारियों ने सड़क पर कंक्रीट ब्लॉक, रेत की बोरियां, कंटीले तार और दंगा-रोधी वाहन रखे हैं. प्रदर्शनकारियों को घग्गर फ्लाईओवर से पुलिस बैरिकेड फेंकने से रोकने के लिए इसके दोनों किनारों पर लोहे की चादरें लगाई गई हैं.
इसके अतिरिक्त, वाटर कैनन और वज्र वाहनों को तैनात किया गया है, और वाहनों की आवाजाही में बाधा डालने के लिए नीचे घग्गर नदी के तल की खुदाई की गई है. हरियाणा सरकार ने 11 से 13 फरवरी तक अंबाला, कुरूक्षेत्र, कैथल, जिंद, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा समेत सात जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं और बल्क एसएमएस निलंबित कर दिए हैं.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










