
केंद्र के खिलाफ CM ममता ने फिर खोला मोर्चा, योजनाओं के फंड को लेकर धरने पर बैठीं
AajTak
इस महीने की शुरुआत में मुख्यमंत्री ममता ने पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहा था कि वह दिसंबर के दूसरे या तीसरे सप्ताह में दिल्ली जाएंगी और लंबित केंद्रीय निधि पर चर्चा के लिए पीएम मोदी से मिलने का अनुरोध करेंगी.
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और TMC के विधायकों ने राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (NREGS) और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत फंड जारी करने की मांग को लेकर राज्य विधानसभा परिसर में धरना दिया. TMC नेताओं ने बीजेपी के खिलाफ नारेबाजी की.
टीएमसी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार बंगाल के लोगों को योजनाओं से वंचित कर रही है, जिन्होंने गहरा दुख सहा है. X पर टीएमसी के आधिकारिक अकाउंट से कहा गया है कि बीजेपी का जमींदारी शासन खत्म हो जाएगा और लोग विजयी होंगे.
TMC की ओर से कहा गया है कि मनरेगा और आवास योजना की लंबित धनराशि जारी करें. हमारी निडर लड़ाई जारी है. टीएमसी के विधायकों ने भी आज इसके खिलाफ आवाज उठाई है. हमारे अधिकारों की लड़ाई दिल्ली तक पहुंचेगी, न्याय मिलेगा और जीत हमारी होगी. चाहे जो हो जाए.
बता दें कि इस महीने की शुरुआत में मुख्यमंत्री ममता ने पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहा था कि वह दिसंबर के दूसरे या तीसरे सप्ताह में दिल्ली जाएंगी और लंबित केंद्रीय निधि पर चर्चा के लिए पीएम मोदी से मिलने का अनुरोध करेंगी. उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा था कि अगर प्रधानमंत्री ने संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान उनसे मिलने से इनकार किया तो वे राष्ट्रीय राजधानी में विरोध प्रदर्शन के लिए तैयार रहें.
पार्टी महासचिव अभिषेक बनर्जी ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस से मुलाकात के बाद टीएमसी का विरोध अस्थायी रूप से रोक दिया गया था, जिन्होंने बाद में कहा कि उन्होंने केंद्र सरकार के साथ एनआरईजीएस फंड के मुद्दों पर चर्चा की.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











