
केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ केजरीवाल को समर्थन देगी सपा, लखनऊ में अखिलेश से मिलने पहुंचे AAP नेता
AajTak
केंद्र द्वारा लाए गए अध्यादेश को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल राज्यसभा में चुनौती देने की तैयारी में हैं. इसी सिलसिले में वो कई भाजपा विरोधी पार्टियों के प्रमुख से मुलाकात कर रहे हैं. इसी क्रम में आज वो सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मिलने भी पहुंचे और अखिलेश ने इस मुद्दे पर केजरीवाल को समर्थन देने की घोषणा की है.
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल के साथ बैठक की. इस बैठक के बाद अखिलेश यादव ने दिल्ली के लिए लाए गए केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ अरविंद केजरीवाल को अपनी पार्टी के समर्थन की घोषणा की. दरअसल केंद्र सरकार दिल्ली में सेवाओं के नियंत्रण को लेकर अध्यादेश लाई है. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल इस अध्यादेश को राज्यसभा में चुनौती देने की तैयारी में हैं और इसी सिलसिले में वो कई भाजपा विरोधी पार्टियों के प्रमुख से मुलाकात कर रहे हैं.
लखनऊ में हुई इस बैठक में केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी थे. केजरीवाल ने बैठक के बाद एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान केजरीवाल ने कहा, 'हमने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ चर्चा की... हम उन्हें धन्यवाद देते हैं क्योंकि उन्होंने राज्यसभा में अध्यादेश आने पर अपनी पार्टी के समर्थन का आश्वासन दिया है.' इसी दौरान समाजवादी पार्टी प्रमुख ने अध्यादेश को 'लोकतांत्रिक' करार देते हुए कहा, 'मेरी पार्टी आपके (केजरीवाल) साथ है.'
2024 के चुनावों में मिलेगा 'मजबूत संदेश'
केजरीवाल ने कहा कि अगर राज्यसभा में अध्यादेश हार जाता है, तो यह 2024 के संसदीय चुनाव से पहले एक मजबूत संदेश देगा. केजरीवाल ने कहा, 'यदि सभी भाजपा विरोधी दल एकजुट हो जाते हैं और राज्यसभा में अध्यादेश को हरा देते हैं, जहां भाजपा बहुमत में नहीं है, तो यह अगले साल के चुनावों का सेमीफाइनल होगा और देश को एक मजबूत संदेश देगा.'
केंद्र के अध्यादेश को नाकाम करने की साजिश
बता दें कि अरविंद केजरीवाल इन दिनों गैर-बीजेपी दलों के नेताओं से अध्यादेश के खिलाफ समर्थन हासिल करने के लिए मुलाकात कर रहे हैं ताकि संसद में लाए जाने वाले बिल के माध्यम से इसे बदलने की केंद्र की कोशिश विफल हो जाए. CPM महासचिव सीताराम येचुरी, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव, शिवसेना (यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे, NCP प्रमुख शरद पवार और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अब तक AAP को इस मुद्दे को लेकर अपना समर्थन दे दिया है. बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू नेता नीतीश कुमार और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने भी इस मामले में केजरीवाल का समर्थन किया है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









