
केंद्र का विश्वस्त सहयोगी बनना चाहते हैं चंद्रबाबू नायडू, लेकिन स्पेशल पैकज पर है नजरें
AajTak
टीडीपी प्रमुख और सीएम चंद्रबाबू नायडू तीन प्रोजेक्ट के लिए केंद्र सरकार से विशेष पैकेज चाहते हैं, जिससे आंध्र में निवेश कराने के लिए निवेशकों का विश्वास जीत सकें. सूत्रों ने कहा कि टीडीपी सरकार अमरावती में रिंग रोड और सरकारी प्रतिष्ठान भवनों सहित सड़क बुनियादी ढांचे से संबंधित प्रोजेक्ट्स को पूरा करने पर ध्यान दे रही है.
आंध्र प्रदेश की सत्ता संभालने के एक महीने बाद टीडीपी प्रमुख और सीएम चंद्रबाबू नायडू तीन कामों पर अपना ध्यान बढ़ा रहे हैं, जिसमें केंद्र सरकार से विशेष पैकेज प्राप्त करना, आंध्र में निवेश लाना और निवेशकों को आश्वासन देना कि पूर्व सीएम जगन मोहन रेड्डी और उनकी पार्टी नियंत्रित में हैं.
सीबीएन के करीबी सूत्रों ने इंडिया टुडे को बताया कि मुख्यमंत्री का मानना है कि आंध्र प्रदेश के पुनर्निर्माण के लिए तीन मुद्दे आपस में जुड़े हुए हैं. टीडीपी का दावा है कि इन मुद्दों को पहले की वाईएसआरसीपी सरकार के शासन ने नष्ट कर दिया.
निवेशों में बढ़ेगा विश्वास
आंध्र प्रदेश के पुननिर्माण का रोड मैप अमरावती को राज्य की राजधानी के रूप में विकसित करने और पोलावरम जल प्रोजेक्ट को फिक्सिंग करने सहित विकास प्रोजेक्ट में तेजी से आगे बढ़ाने से शुरू होगा है. सूत्रों ने कहा कि टीडीपी सरकार अमरावती में रिंग रोड और सरकारी प्रतिष्ठान भवनों सहित सड़क बुनियादी ढांचे से संबंधित प्रोजेक्ट्स को पूरा करने पर ध्यान दे रही है. इससे प्रदेश की राजधानी में निवेश बढ़ेगा और इससे निवेश करने वाले लोगों में विश्वास भी बढ़ेगा. गौरतलब है कि टीडीपी अब आंध्र प्रदेश के लिए विशेष राज्य का दर्जा नहीं मांग रही है, बल्कि उसका फोकस राज्य को विशेष वित्तीय पैकेज दिलाने पर है. वह विकास प्रोजेक्टों को तेजी से गति देने के लिए केंद्र सरकार से विशेष पैकेज की उम्मीद कर रहे हैं. अब यह देखना होगा कि क्या वह विशेष पैकेज केंद्रीय बजट का हिस्सा होगा या बजट के बाहर दिया जाएगा.
BJP के लिए सच्ची साझेदार बनना चाहती है TDP
वहीं, पिछले दो दिनों में आंध्र के सीएम ने पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी प्रमुख जेपी नड्डा पीयूष गोयल और शिवराज सिंह चौहान सहित कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की थी. जिससे साफ संदेश मिल रहा है कि टीडीपी केंद्र में बीजेपी के लिए एक विश्वसनीय भागीदार के रूप में बने रहना चाहती है और उसके बदले में विकास प्रोजेक्ट के लिए जो जरूरी चीजों को हासिल करना चाहती है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









