
केंद्र का अनाज, राज्यों का डिस्ट्रिब्यूशन....क्या इस बार 80 करोड़ लोगों तक पहुंचेगा मुफ्त राशन
AajTak
देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने हाहाकार मचाया हुआ है. संकट की इस घड़ी में गरीबों की थाली सूनी न रहे, इसके लिए केंद्र सरकार ने एक बार फिर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) की शुरुआत की है.
देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने हाहाकार मचाया हुआ है. संकट की इस घड़ी में गरीबों की थाली सूनी न रहे, इसके लिए केंद्र सरकार ने एक बार फिर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) की शुरुआत की है. सरकार ने देश के 80 करोड़ लोगों को मई और जून में प्रति व्यक्ति 5 किलोग्राम खाद्यान्न मुफ्त देने का फैसला किया है. (Photo: File) खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग में सचिव सुधांशु पांडे ने बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएम-जीकेएवाई) के समान व्यवस्था की तर्ज पर अगले दो महीनों मई और जून, 2021 के लिए NFSA खाद्यान्न का आवंटन किया जाएगा. इसके तहत राज्यों को उनके नियमित एनएफएसए आवंटन के अलावा अतिरिक्त 80 एलएमटी खाद्यान्न उपलब्ध कराएगा. (Photo: File) एनएफएसए और इस योजना के लिए मई और जून, 2021 में लगभग 179 एलएमटी खाद्यान्न की आपूर्ति की जाएगी, जिसके लिए एफसीआई पूरी तरह तैयार है और राज्यों/यूटी में खाद्यान्नों का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है. भारत सरकार इस पहल पर 26,000 करोड़ रुपये से अधिक खर्च करेगी. (Photo: File)More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












