
'केंद्र और राज्य सरकार के बीच न हो कोई मुकाबला', कर्नाटक की याचिका पर बोला सुप्रीम कोर्ट
AajTak
सुप्रीम कोर्ट की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब कई राज्य सरकारों ने केंद्र से राहत की मांग करते हुए शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटाया है. पीठ ने अटॉर्नी जनरल और सॉलिसिटर जनरल से कर्नाटक सरकार की याचिका पर निर्देश लेने और दो सप्ताह में अदालत में वापस आने को कहा है.
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को सूखा राहत प्रबंधन के लिए वित्तीय सहायता की मांग करने वाली कर्नाटक राज्य की याचिका पर सुनवाई करते हुए टिप्पणी की कि केंद्र और राज्य सरकारों के बीच मुकाबला नहीं होनी चाहिए. न्यायमूर्ति बीआर गवई और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ ने कहा, ''राज्य और केंद्र के बीच मुकाबला नहीं होनी चाहिए.''
कोर्ट की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब कई राज्य सरकारों ने केंद्र से राहत की मांग करते हुए शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटाया है. पीठ ने अटॉर्नी जनरल और सॉलिसिटर जनरल से कर्नाटक सरकार की याचिका पर निर्देश लेने और दो सप्ताह में अदालत में वापस आने को कहा है.
संक्षिप्त सुनवाई के दौरान, सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट के समक्ष कहा कि राज्य सरकार को याचिका दायर करने के बजाय केंद्र सरकार से बात करनी चाहिए थी. उन्होंने इन याचिकाओं के समय पर भी सवाल उठाया.
वहीं कर्नाटक सरकार की ओर से पेश हुए वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने कहा, "कानून के तहत केंद्र को अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय टीम बनने के एक महीने के भीतर एनडीआरएफ से राज्य को सहायता पर निर्णय लेना था, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया."
कर्नाटक सरकार ने अपनी याचिका में शीर्ष अदालत से केंद्र को तुरंत अंतिम निर्णय लेने और राज्य को राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष से वित्तीय सहायता जारी करने का निर्देश देने का आग्रह किया.
याचिका में यह घोषित करने की भी मांग की गई है कि सूखे की व्यवस्था के लिए वित्तीय सहायता जारी न करने की सरकार की कार्रवाई भारत के संविधान के अनुच्छेद 14 और 21 के तहत गारंटीकृत कर्नाटक राज्य के लोगों के मौलिक अधिकारों का स्पष्ट रूप से उल्लंघन है. अपनी याचिका में, कर्नाटक सरकार ने कहा कि सूखा प्रबंधन के लिए मैनुअल के तहत, केंद्र सरकार को अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय टीम (आईएमसीटी) बनने के एक महीने के भीतर एनडीआरएफ से राज्य को सहायता पर अंतिम निर्णय लेना आवश्यक है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







