
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा हुए कोरोना संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी
AajTak
देशभर में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. मंत्री भी इस वायरस की चपेट में आ रहे हैं. पश्चिम बंगाल और असम के चुनाव से लौटे केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं.
देश में कोरोना की दूसरी लहर के बीच पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं. इस दौरान नेताओं की इन राज्यों में दौड़ जारी रही. वहीं केंद्रीय मंत्री अर्जुन मंडा भी पश्चिम बंगाल और असम के विधानसभा चुनाव में व्यस्त रहे. इस बीच वे दिल्ली वापस लौटे और कुछ बैचेनी होने पर उन्होंने कोरोना की जांच कराई, जिसमें वे पॉजिटिव पाए गए. जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कोराना संक्रमित होने की जानकारी दी. केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट कर लिखा है कि पिछले कुछ दिनों से मैं लगातार बंगाल और असम के विधानसभा चुनाव में व्यस्त रहा. कल ही बंगाल से दिल्ली लौटा हूं. कुछ बैचेनी महसूस करने के कारण मैंने कोविड जांच कराई. रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. हाल के दिनों में जो भी लोग मेरे संपर्क में आए हैं. वो अपनी जांच कराएं और सजग रहें.
महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











