
केंद्रीय मंत्रियों ने TMC डेलीगेशन से नहीं की मुलाकात, कृषि भवन के बाहर धरने पर बैठे अभिषेक बनर्जी
AajTak
टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी मंगलवार की शाम छह बजे अपने डेलीगेशन के साथ कृषि भवन पहुंच गए थे. उन्होंने आरोप लगाया कि 90 मिनट के इंतजार के बाद साध्वी निरंजन ज्योति की ओर मुलाकात से इनकार कर दिया गया.
पश्चिम बंगाल से मनरेगा वर्कर्स और कार्यकर्ताओं को लेकर दिल्ली आए तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने उन्हें समय नहीं दिया. उसके बाद केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति की ओर से समय दिया गया, लेकिन अब उन्होंने भी मुलाकात नहीं की है.
टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी मंगलवार की शाम छह बजे अपने डेलीगेशन के साथ कृषि भवन पहुंच गए थे. उन्होंने आरोप लगाया कि 90 मिनट के इंतजार के बाद साध्वी निरंजन ज्योति की ओर मुलाकात से इनकार कर दिया गया. तृणमूल कांग्रेस की ओर से कहा गया कि अभिषेक बनर्जी के नेतृत्व में आया हमारा डेलीगेशन कृषि भवन से तभी जाएगा, जब केंद्रीय मंत्री से मुलाकात हो जाएगी.
गिरिराज सिंह ने नहीं दिया समय: अभिषेक बनर्जी
इससे पहले अभिषेक बनर्जी ने कहा कि जब दिल्ली पहुंचे तो फोर्स की ऐसी तैनाती की गई जैसे इंडिया-चीन युद्ध चल रहा हो. उन्होंने हमें रामलीला मैदान में रैली की परमिशन नहीं दी. उसके बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने समय नहीं दिया.
हम मोदी के सामने सरेंडर नहीं करेंगे: बनर्जी
बनर्जी ने कहा कि हमारे पास केवल दो रास्ते हैं. पहला- नरेंद्र मोदी, अमित शाह के सामने सरेंडर करना और अपना बकाया पैसा मांगना. जबकि दूसरा रास्ता है प्रतिरोध. उन्होंने अपने समर्थकों से पूछा कि हमें कौन सा रास्ता चुनना चाहिए. सरेंडर या लड़ाई?

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










