
कूकर से किया कत्ल, बाथरूम में नहाया और छिड़का परफ्यूम... हैदराबाद रेनू हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा!
AajTak
हैदराबाद के पौश स्वान लेक अपार्टमेंट में 50 साल की रेनू अग्रवाल की हत्या ने पूरे शहर को दहला दिया. घरेलू नौकरों ने प्रेशर कुकर, कैंची और चाकू से उनका कत्ल कर दिया और लूटपाट कर फरार हो गए. इसके बाद हुई जांच के दौरान पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया.
हैदराबाद के कुकटपल्ली इलाके के पौश स्वान लेक अपार्टमेंट में हुई एक हत्या ने सुरक्षा इंतजामों और घरेलू नौकरों की पड़ताल को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए. इस केस का हर विवरण चौंकाने वाला है. पीड़िता की पहचान 50 वर्षीय रेनू अग्रवाल के रूप में हुई है, जो अपने पति राकेश अग्रवाल के साथ फ्लैट नंबर 1311 में रहती थीं. 10 सितंबर की शाम घर लौटे राकेश ने जब दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं मिला.
इसके बाद शक होने पर राकेश ने सोसाइटी के लोगों और प्लंबर की मदद से बालकनी के रास्ते घर में प्रवेश किया. अंदर का नजारा रौंगटे खड़े कर देने वाला था. बेडरूम में रेनू खून से लथपथ पड़ी थीं. उनके सिर को प्रेशर कुकर से बेरहमी से कुचला गया था. यही नहीं उनके हाथ-पांव रस्सी से बांधे गए थे. शरीर पर कैंची से कई जगह वार किए गए थे. इतना ही नहीं आखिर में चाकू से हमला कर उनकी जान ले ली गई थी.
हत्या के बाद कातिलों ने घर को लूटा. जेवर और नकदी बैग में भर ली. लेकिन कत्ल की कहानी यहीं खत्म नहीं हुई. वारदात के बाद दोनों हत्यारों ने बाथरूम में जाकर अपने खून से सने कपड़े उतारे, घर से दूसरे कपड़े पहने, जमकर नहाए, शरीर से खून के दाग हटाए और यहां तक कि अपने कपड़ों पर परफ्यूम भी लगाया. इसके बाद बैग उठाकर लिफ्ट से नीचे आए. राकेश अग्रवाल की स्कूटी लेकर फरार हो गए.
पुलिस जांच में सामने आया कि इस जघन्य वारदात के पीछे दो घरेलू नौकर थे. हर्ष और रौशन. दोनों झारखंड के रांची के रहने वाले हैं और स्वान लेक अपार्टमेंट की 13वीं और 14वीं मंजिल पर अलग-अलग घरों में काम करते थे. हर्ष, राकेश और रेनू अग्रवाल के घर पर महज 11 दिन पहले ही एक एजेंसी के जरिए आया था. रौशन यहां पिछले 11 महीने से काम कर रहा था. इसलिए परिवार का उस पर भरोसा हो गया था.
पुलिस कमिश्नर के अनुसार, हत्या का मकसद दुश्मनी नहीं बल्कि लूट थी. दोनों ने मिलकर साजिश रची और वारदात को अंजाम दिया. इसके बाद वे जेवर और कैश लेकर हैदराबाद से भाग निकले. इसके बाद अपने गृह राज्य रांची पहुंच गए. लेकिन किस्मत ने ज्यादा देर तक उनका साथ नहीं दिया. रांची में जिस कैब से ये दोनों सफर कर रहे थे, उस कैब ड्राइवर ने उन्हें पहचान लिया. दरअसल, उनकी तस्वीरें वायरल हो गई थीं.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







