
कुवैत में लड़कियों का एक ग्रुप गिरफ्तार, 'शैतानी मेकअप' करने के आरोप में हुई कार्रवाई
AajTak
वीडियो वायरल होने के बाद कुवैत का एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग डिपार्टमेंट लड़कियों के सही पतों तक पहुंचने में कामयाब रहा. लड़कियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन पर ‘शैतानी मेकअप’करने और खून जैसा दिखने वाले द्रव को पीने के आरोप हैं.
कुवैत में कुछ लड़कियों को गिरफ्तार किया गया है. ये कार्रवाई एक वीडियो के संज्ञान में आने के बाद की गई है. इस वीडियो में लड़कियों के एक ग्रुप को खौफनाक नकली दांत पहने और खून से मिलते लाल द्रव को पीते देखा गया. स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक लड़कियों ने अंधविश्वास के असर में ऐसा किया है. गल्फ न्यूज की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि कुवैत के एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग डिपार्टमेंट को लड़कियों के इस ग्रुप की अबु हलीफा के एक मकान में मौजूदगी के बारे में जानकारी मिली थी. डिपार्टमेंट को ये भी बताया गया कि ये लड़कियां खौफनाक नकली दांत पहने कुछ अवांछित गतिविधियों को अंजाम दे रही थीं. साथ ही लाल रंग जैसा कोई तरल पदार्थ पी रही थीं.
वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











