
कुल्हाड़ी के हर वार में उसे आ रहा था 'मजा', पढ़ें फ्रेंड के पति को काटने वाली इस कातिल की कहानी
AajTak
नशे में चूर रहने वाली कार्ला ने जैरी के घर जाकर उसे कुल्हाड़ी से बेरहमी से काट डाला. जब वह मर गया तो उसने वहां छिपकर बैठी कॉल गर्ल को भी कुल्हाड़ी से वार करके मार डाला. उसने अपना गुनाह छिपाने की बड़ी कोशिश तो की लेकिन पकड़ी गई. पढ़ें इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने वाली कार्ला की पूरी कहानी...
अमेरिका के टेक्सास में 2 फरवरी 1998 के बीच एक महिला ने जेल के अंदर सुबह-सुबह कुछ केले, पीच और सलाद खाया. फिर थोड़ी ही देर बाद उसे इंजेक्शन देकर मौत के घाट उतार दिया गया. कहानी है कार्ला फाये टकर (Karla Faye Tucker) की, जिसकी करतूत जानकर आप भी कहेंगे कि इससे खतरनाक महिला शायद ही कोई होगी.
कार्ला का जन्म 18 नवंबर 1959 में टेक्सास के ह्यूस्टन शहर में हुआ था. यह अपनी तीन बहनों में सबसे छोटी थी. इसके माता-पिता के बीच कुछ खास अच्छा रिश्ता नहीं था. दोनों अक्सर एक दूसरे से लड़ते-झगड़ते रहते. कई बार तो एक दूसरे से अलग होकर रहने लगते. लेकिन बाद में फिर से साथ में रहना शुरू कर देते. तीनों बच्चियों पर इसका काफी बुरा असर पड़ रहा था.
तीनों माता-पिता की इन हरकतों से बेटियां काफी परेशान रहती थीं. लेकिन कार्ला तीनों बहनों में से सबसे अजीब थी. माता-पिता की लड़ाई के इतर वह एक और बात से अक्सर परेशान रहती. दरअसल, उसके बाल काले थे और दोनों बहनों के लाल. जिससे उसके दिमाग में हमेशा यही सवाल रहता कि क्या वह उनकी सगी बहन हैं?
8 साल की उम्र में सिगरेट पीना किया शुरू इन्ही परेशानियों के कारण कार्ला ने महज 8 साल की उम्र में सिगरेट पीना शुरू कर दिया था. उसके साथ उसकी बहनें भी सिगरेट पीती थीं. जब कार्ला 10 साल की हुई तो उसने बहनों के साथ गांजा लेना शुरू कर दिया. माता-पिता तीनों बच्चों पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं देते थे. 11 साल की होते ही उसने शराब भी पीना शुरू कर दिया. नशे में भी वह अक्सर सबसे यही पूछती कि वह अपनी दोनों बहनों जैसी क्यों नहीं दिखती है? जल्द ही उसे इस सवाल का जवाब भी मिल गया. पड़ोसियों ने बताया कि तुम्हारी मां का एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर था. इसीलिए तुम्हारे पिता ये नहीं बल्कि कोई और हैं.
माता-पिता हुए अलग, पिता को मिली बच्चों की कस्टडी वहीं, लड़ाई-झगड़ों के बीच कार्ला की मां ने उसके पिता से तलाक ले लिया. बच्चों की कस्टडी मिली कार्ला के पिता को. लेकिन पिता के साथ रहते हुए तीनों और ज्यादा बिगड़ने लगीं. पिता जब काम से बाहर जाते तो कार्ला की बड़ी बहनें जिनकी उम्र 14 और 15 साल थी, वे अपनी उम्र से काफी बड़े युवकों के साथ घूमने-फिरने निकल जातीं. दोनों ने 'बैंडिडो बाइकर्स ग्रुप' के कुछ युवकों को दोस्त बनाया था. दोनों उन्हीं के साथ घूमने फिरने जाती थीं. दोनों ने कार्ला की भी उस ग्रुप के युवकों के साथ दोस्ती करवा दी. फिर कार्ला भी उन्हीं के साथ बाइक पर यहां वहां घूमने निकल जाती. बाइकर्स का ये ग्रुप काफी नशे करता था. ये लोग तीनों बहनों को भी ड्रग की हेवी डोज दे देते थे. जिससे कि तीनों को अपना नाम तक याद नहीं रहता.
पिता ने कार्ला को मां के पास भेज दिया जब कार्ला सिर्फ 12 साल की थी. तब कार्ला एक बाइक मेंबर के घर गई. उसे लगा कि उसकी बहन वहां है. लेकिन बहन वहां नहीं थी. जिस पर बाइकर ने कहा कि चलो तुम्हारी बहन को ढूंढने में मैं तुम्हारी मदद करता हूं. दोनों बाइक पर बैठे लेकिन बाइकर उसे सुनसान जगह ले गया. वहां उसने कार्ला के साथ गलत हरकत की. फिर उसे खूब सारी हेरोइन दी और वापस उसके घर छोड़ दिया. कार्ला को नशे की हालत में देखकर उसके पिता को लगा कि शायद वह लड़कियों की ठीक से देखभाल नहीं कर पा रहा है, तो उसने सोचा कि क्यों कार्ला को मां के पास ही भेज दिया जाए.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.








