
कुल्हड़ पिज्जा कपल के बाद पाक यूट्यूबर का प्राइवेट वीडियो लीक, अब रोते-रोते कही ये बात
AajTak
पाकिस्तानी टिकटॉक स्टार अलीजा सहर अपने एक प्राइवेट वीडियो को लेकर मुसीबत में फंस गईं हैं. अब उन्होंने रोते- रोते अपने सपोर्टर्स के लिए एक वीडियो जारी किया है. इसमें उन्होंने वीडियो लीक करने वाले को कुत्ता कहकर बुलाया है.
आज के समय में सोशल मीडिया ऐसी चीज है जो रोतो रात किसी को फेमस और जरा देर में बदनाम करने की ताकत रखती है. इसी सोशल मीडिया पर कई अच्छे बुरे वीडियो वायरल होते हैं जो आम लोगों के लिए भले टाइमपास हों लेकिन किसी खास की जिंदगी दांव पर लगा देते हैं.
लीक हुआ पाकिस्तानी यूट्यूबर का प्राइवेट वीडियो
बीते दिनों यहां कुल्हड़ पिज्जा कपल का प्राइवेट वीडियो वायरल हुआ था जिससे साइबर सुरक्षा सवालों घेरे में आ गई थी. इसी तरह अब पाकिस्तानी टिकटॉक स्टार अलीजा सहर अपने एक प्राइवेट वीडियो को लेकर मुसीबत में फंस गईं हैं. उन्होंने वीडियो को लेकर पुलिस और साइबर सेल में रिपोर्ट दर्ज कराई है.
वीडियो वायरल करने वाले को बुलाया 'कुत्ता'
लेकिन इस सब चीजों से परेशान सहर ने अब रोते- रोते एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में सहर ने कहा कि 'सबको मेरा नमस्कार. मेरे बारे में आजकल काफी सारी बातें हो रही हैं. मैं आपको सब डीटेल में बताऊंगी. जिसने ये सब किया है उसके बारे में भी बताउंगी.' उन्होंने रोते हुए कहा- 'सुबह से शाम तक मैं मुल्तान में भटकती रही लेकिन साइबर क्राइम के तहत सपोर्ट किया गया लेकिन कोई भी एक्शन नहीं लिया गया.' सहर ने कतर में बैठे उस शख्स को कुत्ता कहकर बुलाया, जिसने वीडियो वायरल किया था.
यूट्यूबर ने कहा- 'जिन लोगों ने मुझे सपोर्ट किया है, उनका बहुत-बहुत शुक्रिया. मैं अपनी मेहनत की रोजी-रोटी खाती हूं और वो सब आप लोगों के सामने है. मुझे किसी ने ब्लैकमेल किया. मुझे किसी ने मेरे यूट्यूब चैनल के शुरुआती दिनों से ही जीने नहीं दिया. लोग मुझे परेशान करते रहे लेकिन मैं रुकी नहीं क्योंकि मेरे परिवार ने मुझे बहुत सपोर्ट किया.'

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.












