
कुदरत का कहर, हिमाचल में बादल फटे, उत्तराखंड में भी तबाही; देखिए
AajTak
पूरे हिंदुस्तान में मौसम के बिगड़ने से हाहाकार मचा हुआ है. केरल से जम्मू कश्मीर तक भारी बारिश ने तबाही मचाई है, वहीं हिमाचल प्रदेश में कुल्लू और धर्मशाला सहित पांच जगहों पर बादल फटने से जल तांडव देखने को मिला है. इस प्राकृतिक आपदा में गांव के गांव बह गए हैं, कई सड़कें बंद हो गई हैं, बिजली परियोजनाएं बह गई हैं और धर्मशाला में दो मजदूरों की मौत हो गई जबकि करीब 20 लोग लापता हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











