
कुत्तों ने 800 बार काटा, 22 साल की लड़की के कान-नाक-होंठ-चेहरा चबाए
AajTak
इस हादसे में युवती के शरीर का करीब 30 प्रतिशत खून बह गया. उसे कई सर्जरी का सामना करना पड़ा. कुछ समय के लिए वो कोमा में भी चली गई थी.
अमेरिका में 22 वर्षीय युवती पर कुत्तों ने हमला कर दिया. दो कुत्तों ने जैकलीन डूरंड (Jacqueline Durand) को 800 बार काटा, जिससे उसका चेहरा बुरी तरह विकृत हो गया. इस हमले में घायल जैकलीन की जान जाते-जाते बची. जैकलीन को लगा कि अब उसका बॉयफ्रेंड नाथन (Nathan) साथ छोड़ देगा, लेकिन नाथन पूरे समय जैकलीन के साथ रहा.
बीते साल क्रिसमस से पहले हुई इस दर्दनाक घटना के बारे में बताते हुए जैकलीन डूरंड कहती हैं- 'मुझे लगता है कि कुत्तों के हमले ने हमें और भी करीब ला दिया.' जैकलीन ने जब नाथन से पूछा कि क्या वो अब भी मेरे साथ रहना चाहता है? इसके जवाब में नाथन ने कहा- 'मैं किसी और के साथ नहीं रहना चाहता.' नाथन ने कुत्तों के हमले में कान-नाक-होंठ-चेहरा विकृत करा चुकी जैकलीन के साथ रहने की हामी भरी. गौरतलब है कि कुछ समय पहले जब नाथन को कैंसर हुआ था तो जैकलीन ने उसकी देखभाल की थी.
7 घंटे की सर्जरी के बाद बची जान
CBS News से बात करते हुए जैकलीन डूरंड ने कहा कि असल में कुत्तों के मालिक डॉ. जस्टिन बिशप और उनकी पत्नी एशले ने कुत्तों की देखभाल के लिए उसे हायर किया था. एक बार पहले वह कुत्तों से मिल चुकी थी जिस दौरान कुत्तों ने सामान्य व्यवहार किया था. लेकिन घटना वाले दिन दोनों कुत्ते उस पर टूट पड़े और लहूलुहान कर दिया.
German Shepherd और Pitbull कुत्तों ने जैकलीन के कान-नाक-होंठ-चेहरे को बुरी तरह विकृत कर दिया. करीब 7 घंटे की सर्जरी के बाद उसकी जान बची. उसे 7 हफ्तों तक अस्पताल में रहना पड़ा. फिलहाल अब उसे अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, लेकिन उसका चेहरा पूरी तरह से बर्बाद हो गया है.
One day before her 22nd birthday, Jacqueline Durand was attacked by two dogs she was dog-sitting. Her face was changed forever — but she survived. She says it is still her dream to work with animals, and she isn’t afraid of showing off her scars. pic.twitter.com/0Qp75lnC6T

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.












