
कुत्ते ने निगला एयरपॉड्स, पेट के अंदर भी नहीं हुआ खराब, सर्जरी के बाद निकाला
AajTak
जब उस कुत्ते की सर्जरी की गई तो चौंकाने वाला मामला सामने आया. डॉक्टरों को डर था कि उसकी जान जा सकती थी. एयरपॉड्स उसके पेट में भी एक्टिव थे.
पालतू कुत्तों की अजीबोगरीब हरकतें अक्सर सामने आती रहती हैं. ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां एक पालतू कुत्ते ने एयरपॉड्स को ही निगल लिया. हालत ये हो गई कि सर्जरी करानी पड़ी हालांकि इससे आश्चर्य जनक बात ये रही कि इसके बाद भी वो एयरपॉड्स चालू था. Photo: VetsNow दरअसल, यह घटना ब्रिटेन की है, मेट्रो डॉट यूके की एक रिपोर्ट के मुताबिक यहां एक रेचेल हुक नाम एक लड़की को अपने पालतू कुत्ते जिम्मी को अस्पताल ले जाना पड़ा. कारण ये था कि कुत्ते ने एयरपॉड्स निगल लिए थे. जब उस कुत्ते की सर्जरी की गई तो चौंकाने वाला मामला सामने आया. Photos: VetsNow डॉक्टरों ने उस कुत्ते का चेकअप किया. डर था कि कहीं बैटरी में से निकलने वाला पदार्थ उसके पेट में ना चला जाए, जिससे उसकी जान जा सकती थी. एयरपॉड्स उसके पेट में भी एक्टिव थे और चल रहे थे. Photo: VetsNowMore Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












