
कुकिंग ऑयल से लेकर केसर-पिस्ता तक... ईरान में छिड़े जंग से भारत में महंगी हुई चीजें, आम आदमी की बढ़ी मुश्किलें Indian Currency: ईरान वॉर के बीच कराहते रुपये को सहारा, ऑल टाइम लो से ऊपर उछला, कड़े मुकाबले में डॉलर को पछाड़ा
ABP News
Iran-Israel War: मिडिल ईस्ट में बढ़ते संघर्ष से भारत में कई सारी चीजें महंगी हुई है. इसमें सिर्फ सोना और चांदी ही नहीं, बल्कि और भी कई चीजों के दाम बढ़े हैं.
Iran-Israel War: ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले और तेहरान की जवाबी कार्रवाई से माहौल सिर्फ मिडिल ईस्ट में ही गर्म नहीं है. इसका असर पूरी दुनिया में पड़ा है. भारत भी इससे अछूता नहीं रहा है. ग्लोबलाइजेशन के इस दौर में सारे देश एक-दूसरे से आपस में कनेक्टेड है. ऐसे में एक पर किसी अच्छाई या बुराई का असर दूसरे पर भी पड़ता है. इसी क्रम में ईरान पर छिड़े जंग से भारत में भी कई चीजें महंगी हुई हैं, जिनका असर आपकी जेबों पर पड़ने वाला है.
जंग के इस माहौल में सोने-चांदी की कीमतों में तो उछाल आया ही है. बीते 1 मार्च, 2026 को घरेलू बाजारों में सोना 1.73 लाख प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गया था. चांदी की कीमतें भी 2.90 लाख प्रति किलो के करीब पहुंच गई थी. हालांकि, पिछले चार सेशन से कीमतों में कुछ नरमी देखी जा रही है.
जंग का असर देश की सिरेमिक इंडस्ट्री पर भी पड़ा है. आलम यह है कि गुजरात के मोरबी में सिरेमिक इंडस्ट्री अगले कुछ दिनों में बंद होने की कगार पर पहुंच गई है क्योंकि खाड़ी देशों में युद्ध जैसे हालात से गैस की सप्लाई में रुकावट आ रही है. सिरेमिक इंडस्ट्री में भट्टियां जलाने से लेकर मिट्टी को सुखाने तक के काम में प्रोपेन या नेचुरल गैस की बहुत ज्यादा जरूरत पड़ती है.
उधर बीते शनिवार को ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत और लगातार अमेरिकी हमलों के बाद से जंग और तेज हो गई है. इसी उथल-पुथल के बीच ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को बंद कर दिया है. इससे गैस की सप्लाई में रूकावट आ रही है.

Stock Market Crash: लगातार तीसरे दिन लहूलुहान हुआ शेयर बाजार, जानें आखिर क्या है इसके पीछे की वजह...
भारतीय शेयर बाजार में लगातार तीन दिनों से गिरावट का सिलसिला जारी है. 13 मार्च को बीएसई सेंसेक्स 1028.68 अंक तक फिसल गया था. आइए जानते हैं, आखिर इस गिरावट के पीछे की वजह क्या है?












