
कुकर से शादी, चौथे दिन तलाक, तस्वीरों में देखें अजीबोगरीब वेडिंग
AajTak
Weird Marriage: किसी तस्वीर में वह कुकर को किस करता हुआ दिखाई दे रहा है, तो किसी में वह कुकर के साथ पोज देता दिखाई दे रहा है. ये शख्स अपने फॉलोअर्स के मनोरंजन के लिए अजीबोगरीब स्टंट करते रहता है.
इंडोनेशिया (Indonesia) के रहने वाले एक शख्स की शादी सुर्खियों में है. इस शख्स ने किसी लड़की से नहीं बल्कि कुकर (Cooker) के साथ शादी (Marriage) रचा ली. शख्स ने अपनी अनोखी शादी (Weird Marriage) की तस्वीरें फेसबुक (Facebook) पर शेयर की हैं, जो अब वायरल हो रही हैं. हालांकि, उसने चार दिन बाद ही कुकर से तलाक भी ले लिया. आइए जानते हैं पूरा मामला...

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












